फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pak drone and heroin seized in Punjab

Punjab: पंजाब में फिर मिला पाकिस्तानी ड्रोन, हेरोइन भी बरामद, कस्सोवाल BOP पर BSF को मिली सफलता

Wed, 04 Jan 2023 06:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Jan 2023 06:28 PM IST
सार

एसआई गुरप्रीत सिंह भंगू ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ पुल दरिया घोनेवाल पर मौजूद थे। तभी बीएसएफ अधिकारी ने उन्हें कॉल की और गन्ने के खेत में क्षतिग्रस्त ड्रोन और हेरोइन मिलने की सूचना दी। इसके तुरंत बाद वे पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे तो बीएसएफ के इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने इसकी सारी जानकारी दी।

विज्ञापन
Pak drone and heroin seized in Punjab
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को सीमा निरीक्षण चौकी (BOP) कस्सोवाल पर गन्ने के खेत में एक क्षतिग्रस्त ड्रोन और 782 ग्राम हेरोइन मिली है। 

विज्ञापन


बीएसएफ की 113 बटालियन के इंस्पेक्टर ने ड्रोन को कब्जे में ले लिया। ड्रोन के साथ मिली हेरोइन रमदास थाने की पुलिस को सौंप दी गई। रमदास थाने के एसआई व जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह भंगू ने बताया कि बीएसएफ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीएसएफ की 113 बटालियन के इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम दो जनवरी को भारत-पाक सीमा स्थित बीओपी कस्सोवाल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान कंटीली तारों के इधर भारतीय क्षेत्र के गन्ने के खेत में उन्हें कुछ संदिग्ध चीज दिखाई दी। इस पर बीएसएफ ने गन्ने के खेत को चारों तरफ से घेरकर सर्च अभियान चलाया तो उन्हें खेत में पड़ा एक पाकिस्तानी ड्रोन मिला। यहां पर उन्हें एक पैकेट मिला। जांच में 782 ग्राम हेरोइन मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई गुरप्रीत सिंह भंगू ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ पुल दरिया घोनेवाल पर मौजूद थे। तभी बीएसएफ अधिकारी ने उन्हें कॉल की और गन्ने के खेत में क्षतिग्रस्त ड्रोन और हेरोइन मिलने की सूचना दी। इसके तुरंत बाद वे पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे तो बीएसएफ के इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने इसकी सारी जानकारी दी। हेरोइन के पैकेट को अपने कब्जे में ले लिया है और रमदास थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed