{"_id":"b52e33518ac39e9d0c731623ace4c22a","slug":"pak-dead-body-punjab-pakistan-bsf-gurdaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को सौंपा जाएगा घुसपैठिए का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक को सौंपा जाएगा घुसपैठिए का शव
गुरदासपुर ।
Updated Thu, 30 Oct 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लसियान के पास भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश के दौरान बीएसएफ के
विज्ञापन
जवानों द्वारा मार गिराए गए पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव पाकिस्तान को सौंप
दिया जाएगा। शव की शिनाख्त पंजाब (पाकिस्तान) प्रांत के तहसील शकड़गढ़
क्षेत्र के गांव जलाला निवासी कासिम के रूप में हुई है।
पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शेष कार्रवाई के लिए शव को बीएसएफ की ताश चौकी के हवाले कर दिया। इससे पहले इस्लामिक रिवाज के तहत शव को चौकी तक ले जाया गया। उधर, सीमा पर बीएसएफ के सर्च ऑपरेशन के बावजूद भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करने वाले पांच अन्य पाकिस्तानियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
मंगलवार को कासिम उस वक्त बीएसएफ के जवानों की गोली का निशाना बना था, जब उसने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी। बीएसएफ के एसआई भूप सिंह ने बताया कि घुसपैठ की कोशिश करने वालों में कासिम अकेला नहीं था। पांच अन्य साथी भी उसके साथ थे। हालांकि वे बचकर वापस भागने में कामयाब रहे।
इस संबंध में गुरदासपुर रेंज के ऑफिशिएटिंग डीआईजी राजीव कपूर ने बताया कि उन्होंने सर्च ऑपरेशन के तहत पूरा सीमावर्ती इलाका छान मारा है। अभी तक जवानों को कोई और पाकिस्तानी मूल का व्यक्ति नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कासिम का शव पाकिस्तान तथा भारत के डिप्टी विंग कमांडरों की मौजूदगी में लिखित कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के हवाले कर दिया जाएगा।