फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pak artist play anhi maai da sufna at taigore theatre chandigarh

‘अन्ही माई दा सुफना’के माध्यम से बयां किया बंटवारे का दर्द

Thu, 28 Jul 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pak artist play anhi maai da sufna at taigore theatre chandigarh
taigore theatre - फोटो : amar ujala
टैगोर थिएटर में चल रहे थिएटर फॉर पीस फेस्टिवल का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कोलकाता की थिएटर आर्टिस्ट उषा गांगुली द्वारा निर्देशित नाटक ‘अन्ही माई दा सुफना’ का मंचन किया गया। यह नाटक भारत- पाक विभाजन से पीड़ित दो इंसानों की भावनाओं पर आधारित था, जो नाटक के अंत तक अपनी मिट्टी से जुड़ने के लिए तड़पते रहते हैं।
विज्ञापन


नाटक की शुरुआत पंड सुपनियां दी खोले कोई गीत से होती है। उसके बाद एक अंधी औरत माई जानकी का सीन आता है, जो बंटवारे के बाद अपने परिवार के साथ अमृतसर में रहने लगती है। लेकिन उसका दिल वापस अपने वतन, अपने घर जाने की राह देखता रहता है। लेकिन वीजा के झंझट में उसका बेटा उसके सपने को साकार करने में नाकामयाब रहता है। मां की पीड़ा देखकर माई जानकी का बेटा अमृतसर केपास के गांव को पाकिस्तान कहकर उसे वहां ले जाता है। वह यहीं सोचता रहता है कि माई तो अंधी है उसे कुछ पता नहीं चलेगा।
विज्ञापन


यहां तक कि वह जिस गांव में अपनी मां को लेकर जाता है वहां के लोगों को पाकिस्तानी अंदाज में बोलने का आग्रह करता है ताकि माई को शक न हो। लेकिन अंत में माई को सब पता चल जाता है कि उसकी इच्छा पूरी करने के लिए उसके बेटे ने उससे झूठ बोला। अंत में वह अपने बेटे को बिना कुछ बताएं यह शब्द करहती है- मैं तां रोज सुफने वेखदी सां। पर जिहड़ा सुफना तूं मैंनू दिखाया ओह मैंनू सब तो सोहणा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed