फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paintings made by students of the city received accolades

शहर के विद्यार्थियों की बनाई पेंटिंग्स को मिली वाहवाही

Fri, 24 Jan 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Paintings made by students of the city received accolades
चंडीगढ़। स्टूडेंट्स की बनाई गईं पेंटिंग की दो दिवसीय प्रदर्शनी वीरवार को आर्ट गैलरी सेक्टर-10 में शुरू हुई। यहां उनकी करीब 100 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। इनको ट्राइसिटी और आसपास के शहरों के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने तैयार किया है। मुख्यातिथि ललित मोहन, डीजीएम, एसबीआई, पंचकूला सर्कल और धर्मेंद्र कुमार, एजीएम ने पुरस्कार वितरण समारोह के बाद पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जहां विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन

पेंटिंग एग्जीबिशन के उद्घाटन समारोह के दौरान ललित मोहन ने कहा कि वे विजेताओं को बधाई देते हैं और इस तरह के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देते हैं। इस पेंटिंग प्रतियोगिता ने युवा स्टूडेंट्स को अपनी क्षमता का पता लगाने के लिए एक मंच दिया। पेंटिंग प्रदर्शनी निश्चित रूप से उनके जोश, जुनून और जीवन के प्रति नई सोच और प्यार को प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का विवरण देते हुए इवेंट को-ऑर्डिनेटर नवल किशोर ने कहा कि पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए विषय गणतंत्र दिवस, मेरा परिवार और गो ग्रीन गो क्लीन थे, जो स्टूडेंट्स को मौके पर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदिनी, जीएमएचएस, सेक्टर 32-डी, रयान हुडा, सेंट जोंस हाई स्कूल की स्टूडेंट और सेक्टर 33 के जीएमएसएसएस के स्टूडेंट वैभव कुंद्रा ने पेंटिंग प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया।

बाल भवन में प्रतियोगिता का आयोजन
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 17 जनवरी को सेक्टर 23 स्थित बाल भवन में इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और पड़ोसी शहरों के 70 स्कूलों के 700 से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इसमें जिन स्टूडेंट्स ने पेंटिंग बनाई थीं उन्हीं को आर्ट गैलरी में प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed