{"_id":"9008b0daeb1da04fa60f0aea953a4c5a","slug":"painting-exhibition-in-museaum-art-gallery","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदरत को बचाने के लिए कैनवास पर चला ब्रश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरत को बचाने के लिए कैनवास पर चला ब्रश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Apr 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवर्नमेंट आर्ट म्यूजियम गैलरी-10 में रविवार को आयोजित कला प्रदर्शनी में कुदरत को बचाने का संदेश दिया गया। ‘लेट्स पेंट द अर्थ’ नामक यह प्रदर्शनी शहर के कलाकार सुरेश पुष्पाकर की अगुवाई में देश भर के 14 आर्टिस्ट द्वारा लगाई गई।
विज्ञापन
वन विभाग को डोनट की जाएगी पेंटिंग:
एग्जीबिशन के अंतिम दिन रविवार को सुरेश ने बताया कि 22 अप्रैल को अर्थ डे के दिन उन्होंने देशभर के 14 कलाकारों के साथ नेपली फॉरेस्ट में एक वर्कशॉप का आयोजन किया था। तीन दिन चली इस वर्कशॉप में कुल 28 पेंटिंग बनाई गईं।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में लगी सभी पेंटिंग को चंडीगढ़ वन विभाग को डोनेट किया जाएगा। सुरेश ने बताया कि इस प्रदर्शनी का आयोजन कुदरत को बचाने का संदेश देेने के लिए किया गया है। सभी पेंटिंग अक्रैलिक में बनकर तैयार हुई है और इनमें कुदरती रंगों का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
इन्होंने लिया हिस्सा :
सुरेश के अलावा इस प्रदर्शनी में जोध सिंह (चंडीगढ़) सुभाष शोरे (चंडीगढ़), गुरदीप धीमान (जीरकपुर), किशोर शंकर (गुड़गांव), संकरी मित्रा (कोलकाता), वरिंदर कौर (मोहाली), भरत बेदी (चंडीगढ़), नवीन धीमान (सुंदर नगर), प्रभइंदर लाल (चंडीगढ़), नीनु विज (पंचकूला), हरप्रीत सिंह (मोहाली), पूनम रानी (पंचकूला), पीना कौंडल (बिलासपुर) ने हिस्सा लिया।