{"_id":"652fca98285e76da7b060ba8","slug":"painful-death-of-a-person-after-being-hit-by-a-train-in-abohar-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar News: पत्नी को ट्रेन में बैठाया, गाड़ी से उतरते पैर फिसला, व्यक्ति की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar News: पत्नी को ट्रेन में बैठाया, गाड़ी से उतरते पैर फिसला, व्यक्ति की दर्दनाक मौत
Wed, 18 Oct 2023 05:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Oct 2023 05:43 PM IST
सार
व्यक्ति पत्नी को ट्रेन के डिब्बे में बैठाने के बाद नीचे उतरने लगा तो पांव फिसल गया और वह रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। इस हादसे में दर्शन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबोहर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक नई आबादी का रहने वाला था। दरअसल, व्यक्ति अपनी पत्नी को ट्रेन में बैठाकर गाड़ी से नीचे उतर रहा था। तभी पैर फिसलने से वह गाड़ी की चपेट में आ गया। जीआरपी ने मृतक के शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया दिया है।
विज्ञापन
नई आबादी निवासी दर्शन (67) पुत्र माला राम मंगलवार सुबह मलोट स्थित पंडित गिरधारी लाल गोशाला में चल रहे 100 दिवसीय अखंड पाठ में हिस्सा लेने गया था। जहां उन्हें पांच पाठियों के साथ शामिल होना था। मगर वहां जाने पर पता चला कि उन्हें वहां पर पांच दिन ठहरना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को फोन किया और कहा कि वह मलोट आकर उन्हें रहने के लिए अतिरिक्त कपड़े दे जाएं।
विज्ञापन
पत्नी उन्हें कपड़े और अन्य सामान देने पहुंची। इसके बाद शाम को वह अपनी पत्नी को मलोट स्टेशन पर गाड़ी छोड़ने आया। वह पत्नी को ट्रेन के डिब्बे में बैठाने के बाद नीचे उतरने लगा तो पांव फिसल गया और वह रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। इस हादसे में दर्शन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन