{"_id":"a26dbfdf353a106e0b55f8f567551835","slug":"paid-parking-uprooted-the-pole-given-the-ultimatum-of-conflict","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड पार्किंग के खिलाफ संघर्ष का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड पार्किंग के खिलाफ संघर्ष का दिया अल्टीमेटम
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 11 Mar 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पेड पार्किंग के खिलाफ सोमवार को दोपहर उस समय माहौल गर्मा गया। जब फेज-3बी2 की मार्केट में ठेकेदार के मुलाजिमों द्वारा रोकने के बावजूद भी वी रोड पर पोल लगा दिए गए।
इसके बाद गुस्साए दुकानदारों ने पोल उखाड़ दिए। मामले की सूचना पर थाना मटौर के एसएसओ एनपीएस लहल भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने दुकानदारों का पक्ष सुना और उन्हें शांत करने की कोशिश की। दुकानदारों ने नगरनिगम को मंगलवार सुबह 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है।
अगर निगम ने उनकी सुनवाई नहीं की, तो दुकानदार नगरनिगम आफिस तक रोष मार्च करेंगे। जरूरत पड़ी तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। दूसरी तरफ निगम अफसरों ने दुकानदारों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
नगरनिगम ने शहर की पांच पार्किंग को पेड करने का ठेका प्राइवेट ठेकेदार को दे दिया है। ठेकेदार द्वारा मंगलवार से पेड पार्किंग की कार्रवाई शुरू की जानी है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में सोमवार को विभिन्न मार्केटों में पेड पार्किंग के लिए रस्सियां लगाई जा रही थीं। ठेकेदार के मुलाजिमों ने फेज-3बी2 के बूथों के सामने वी रोड के साइड में पेड पार्किंग की रस्सियां लगाना शुरू कर दीं। जिसे देखकर दुकानदार भड़क गए। उन्होंने ठेकेदार के मुलाजिमों को रोकने की कोशिश की।
लेकिन जब वे नहीं रुके तो दुकानदार इकट्ठे हो गए। उन्होंने रोड के साइड में लगाए गए पेड पार्किंग के पोल उखाड़ दिए। संघर्ष में फेज-5 बूथ मार्केट के दुकानदार भी शामिल हो गए हैं।
उनकी दलील थी कि उनकी मार्केट में भी रोड वाली जगह पेड पार्किंग में शामिल कर दी है। इस दौरान दोनों फेजों के दुकानदारों ने संघर्ष को तेज करने के लिए सांझी कमेटी बनाई है। साथ ही तय किया कि अगर मंगलवार 11 बजे तक रस्सियां नहीं हटाई गईं, तो दुकानदार संघर्ष करेंगे।
पार्किंग की हालत खस्ता, न मार्किंग न री-कारपेटिंग
शहर की अधिकतर मार्केट काफी खस्ता हालत में है। पार्किंग में न तो मार्किंग हुई है और न ही री-कारपेटिंग। इसके बाद भी निगम इन्हें पेड करने जा रहा है।
दुकानदारों ने गलत तरीके से रोड पर की जा रही पेड पार्किंग के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। दुकानदार कोर्ट जाने की भी तैयारी कर रहे हैं।