{"_id":"a496641458683fd640797a88993af2e5","slug":"paid-parking-rates-hiking-proposal-by-chandigarh-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में महंगी हो सकती है पेड पार्किंग, ड्राफट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में महंगी हो सकती है पेड पार्किंग, ड्राफट तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Dec 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़वासियों को नया साल शुरू होते ही बड़ा झटका लग सकता है। प्रशासन ने पेड पार्किंग के रेट बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इस माह के अंत में प्रशासन की ओर से बढ़े हुए रेट की नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से नोटिफिकेशन का ड्राफट तैयार कर लिया गया है। ऐसे में नए साल से पार्किंग रेट लागू हो जाएंगे। इसके साथ ही पार्किंग की संख्या भी 26 से बढ़ाकर 93 हो जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि पिछले छह माह में नगर निगम तीन बार पेड पार्किंग का रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज कर चुका है। प्रशासन की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी की जा रही है वह नगर निगम के अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार ही है, जिसमे घंटे के अनुसार रेट बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन
पिछले माह प्रशासन की ओर से नगर निगम को पेड पार्किंग का रेट बढ़ाने की चेतावनी देते हुए शो काज नोटिस भी जारी हो चुका है लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस और भाजपा ने चर्चा न करते हुए प्रस्ताव को खारिज करके प्रशासन को भिजवा दिया जिसके बाद अब प्रशासन यह कदम उठाने जा रहा है।
इससे पहले प्रशासन शहरवासियों पर इसी तरह से हाउस टैक्स भी थोप चुका है। इस समय शहर में 8 पेड पार्किंग स्थल भी नीलामी न होने के कारण खाली पड़े हैं क्योंकि नगर निगम के अधिकारियों को भी उम्मीद है कि नए रेट के लागू होने पर नए सिरे से इनकी नीलामी करवाई जाएगी।
प्रशासन के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि बहुत जल्द बढ़े हुए रेट की नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। निगम को खुद रेट बढ़ाने का कई बार मौका दिया गया है।
सदन का फैसला किया खारिज
सदन ने पेड पार्किंग का रेट बढ़ाने के बजाय बढ़ने की बजाय फ्री करने की सिफारिश की थी इसके तहत पेड पार्किंग चलाने के लिए विज्ञापनदाताओं को देने का फैसला किया था जिसे प्रशासन ने खारिज कर दिया है।
प्रशासन के अनुसार कमेटी ने पेड पार्किंग विज्ञापन के लिए निजी कंपनियों को देने की सिफारिश की है लेकिन यह वाजिब नहीं है क्योंकि इससे पूरे शहर में विज्ञापन लगाकर इसे खराब नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही निजी कंपनियां क्यों किसी पार्किंग में वाहन चोरी होने की जिम्मेवारी लेंगी।
कांग्रेस पार्टी पेड पार्किंग का रेट बढ़ाने के समर्थन में नहीं है। अगर रेट बढ़ते है तो इसके लिए भाजपा जिम्मेवार है । भाजपा की केंद्र में सरकार है ऐसे में भाजपा पार्षदों को चाहिए कि वह इन बढ़े हुए रेट को रुकवाएं। शहरवासियों को पेड पार्किंग में सुविधाओं का इजाफा चाहिए न कि बढ़ा हुआ शुल्क। भाजपा प्रशासन के साथ मिलकर शहरवासियों पर नए नए टैक्स लगा रही है।
- प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष