{"_id":"577ff0cc4f1c1bca497f99e2","slug":"paid-parking-paid-parking-chandigarh-overcharging-complaint-nagar-nigam-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरचार्जिंग की शिकायत पर चंडीगढ़ की 5 पेड पार्किंग का ठेका सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरचार्जिंग की शिकायत पर चंडीगढ़ की 5 पेड पार्किंग का ठेका सरेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
रद्द हो सकता है ठेका, ज्वाइंट कमिश्नर ने दूसरे दिन किया पेड पार्किंग का दौरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पांच पेड पार्किंगों का ठेका सरेंडर कर दिया गया है। दूसरी तरफ, ज्वाइंट कमिश्नर ने पार्किग ठेकेदारों को साफ शब्दों में कह दिया है कि ओवर चार्जिंग और अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
पेड पार्किंगों में अनियमितताएं और ओवर चार्जिंग को लेकर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को सभी ठेकेदारों की निगम कार्यालय में बैठक बुलाई थी। इस मौके पर उन्होंने साफ-साफ ठेकेदारों से कहा कि नियमों के अनुसार वे काम नहीं करेंगे तो ठेका रद्द हो जाएगा।
उधर, पांच पेड पार्किंग ठेकेदारों ने ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी को पेड पार्किंग का ठेका सरेंडर कर दिया। सरेंडर हुई पांच पेड पार्किंगों में सेक्टर-8 जोन एक, साहब सिंह, सेक्टर-35 सी, बैंक स्क्वायर, सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट स्थित पेड पार्किंग शामिल है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अनियमितताओं को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम की टीम के साथ जाकर ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी ने मौके पर जाकर जांच की। इस दौरान उनको ओवर चार्जिंग समेत कई गड़बड़ियां मिलीं। सेक्टर-35 सी में तो दूसरे दिन भी पार्किंग ठेकेदारों ने लोगों से ओवरचाजिँग की थी।