फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Padma Shri Dr Sardar Anjum tribute to author Khushwant Singh

मंजिल पे ला के जो मुझे खुद आप खो गया...

Fri, 21 Mar 2014 02:31 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 21 Mar 2014 02:31 PM IST
विज्ञापन
Padma Shri Dr Sardar Anjum tribute to author Khushwant Singh

लाऊं कहां से ढूंढ के उस रहनुमा को मैं, मंजिल पे ला के जो मुझे खुद आप खो गया...।

विज्ञापन


1950 के दशक को याद करते हुए पद्मश्री डॉ. सरदार अंजुम ने इन्हीं पंक्तियों के जरिये मशहूर पत्रकार, उपन्यासकार एवं लेखक खुशवंत सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जिस्मानी सफर खत्म कर, अब वह रूहानी सफर के लिए निकल पड़े हैं।
बचपन को याद करते हुए पद्मश्री डॉ. सरदार अंजुम ने कहा कि करीब 10 के उम्र में नई दिल्ली स्थित खुशवंत सिंह के घर ‘बैकुंठ’ में ‘जवान बचपन’ गुजारा, जहां उनके पिता सर शोभा सिंह भी रहते थे।
विज्ञापन


इसी दौरान एक बार खुशवंत सिंह जी के सामने शेर पेश किए कि ‘कहो तारीकियों से और भी संगीन हो जाएं, हमें ये देखना है हम कहां तक दिल जलाते हैं’।

यह सुनने के बाद खुशवंत सिंह ने सवाल किया-अपनी उम्र देखी है? बचपन में शुरू हुए मुलाकात का यह सिलसिला मुंबई तक भी बदस्तूर जारी रहा।

एक वाकये का जिक्र करते हुए डॉ. अंजुम ने कहा कि खुशवंत सिंह जी ने मेरे बारे में फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा से तारीफ की और बताया कि मेरा पुत्तर वी इत्थे रैंदा...।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुझे उनसे मुलाकात कराने के लिए खुशवंत सिंह ने कहा कि यश मुझे पांचवें फ्लोर पर उतार रहे हैं, मैं उन्हें सातवें फ्लोर पर चढ़ाना चाहता हूं। थोड़ी देर बाद यश चोपड़ा के घर से सातवीं मंजिल पर खाना पहुंचाया गया।

इस बात में बेहद संजीदगी थी, इसके बाद से तीनों के बीच की बुनियाद काफी दूर तक गईं और मजबूत बन गईं। पद्मश्री डॉ. सरदार अंजुम ने कहा कि खुशवंत सिंह न केवल प्रतिभा के धनी थे, बल्कि उनकी सोच और विचार का कोई सानी नहीं है।


उनके छोटे भाई दलजीत सिंह ने पहली बार खुशवंत सिंह जी से मुलाकात करवाई थी। कई बार उनसे मिले और हर बार उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए तारीफ की। उनके साथ शुरू हुए सफर की यादें अब भी कसौली की वादियों में बादलों के साथ होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed