फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Overspeeding car collides with tree 10 year old child dies in Chandigarh

मासूम की माैत: चंडीगढ़ में पेड़ से टकराई BMW, एयरबैग भी खुले, लेकिन बच नहीं पाया 10 साल का अमें

Sat, 04 Jan 2025 09:55 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 04 Jan 2025 09:55 AM IST
सार

चंडीगढ़ में बीएमडब्ल्यू कार हादसे का शिकार हो गई। कार की स्पीड ज्यादा थी, इस वजह से चालक कंट्रोल खो बैठा और कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Overspeeding car collides with tree 10 year old child dies in Chandigarh
पेड़ में टकराई हुई बीएमडब्ल्यू। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। वीरवार देर रात एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार मासूम की मौत हो गई। यह हादसा एयरपोर्ट लाइट पॉइंट के नजदीक हुआ है। वीरवार देर रात डेढ़ बजे तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार 10 साल के अमें वर्मा की हेड इंजरी से मौत हो गई। 

विज्ञापन


वहीं, कार चला रहे अमें के पिता सेक्टर-27 के रहने वाले अवेक वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अवेक वर्मा के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है। अवेक वर्मा ने पुलिस को बताया कि गाड़ी के ब्रेक में अचानक कोई दिक्कत आ गई, जिससे ब्रेक नहीं लगने से हादसा हो गया।
विज्ञापन


सेक्टर-31 थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जीरकपुर से चंडीगढ़ की तरफ आते समय एयरपोर्ट लाइट पॉइंट से करीब 30 मीटर आगे यह हादसा हुआ। गाड़ी चला रहे अवेक वर्मा अपने बेटे के साथ जीरकपुर स्थित ससुराल से अपने घर सेक्टर-27 लौट रहे थे। अचानक गाड़ी में ब्रेक नहीं लगने से तेज रफ्तार कार पेड़ में जा टकराई। हादसे में गाड़ी के एयरबैग खुल गए लेकिन 10 साल के मासूम अमें को सिर पर गंभीर चोटें आईं। अमें वर्मा आगे वाली सीट पर बैठा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो से बेटे को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद पिता ने ऑटो से बेटे अमें सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे में पिता अवेक वर्मा के हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे के बारे में पुलिस को रात करीब डेढ़ बजे एक राहगीर ने कॉल कर सूचना दी। एसएचओ ने कहा कि लाइट पॉइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे ताकि पता चल सके कि हादसा कैसे हुआ। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

11 दिन पहले थार सवार की गई थी जान
सेक्टर-34 थाने के सामने बीते 22 दिसंबर को एक तेज रफ्तार थार के पेड़ से टकराने से घर के इकलौते बेटे 19 साल के रौनक उर्फ अमनदीप की मौत हो गई थी। इस हादसे में रौनक के साथ थार में सवार सेक्टर-21 निवासी आर्यन और अंबाला के रहे वाले विनायक व धनंजय शर्मा को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के वक्त गाड़ी रौनक चला रहा था। यह बादसा देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ था। इसमें गाड़ी फुटपाथ किनारे पेड़ से टकरा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed