{"_id":"7b8b41834f5b097bc6d39120b5d03eb4","slug":"overcome-two-accused-in-the-murder-of-saleem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलीम हत्याकांड में दो आरोपी काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलीम हत्याकांड में दो आरोपी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 09 Sep 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
इसराना। इसराना पुलिस ने पखवाड़ा भर पहले गांव बलाना के पास हुए सलीम हत्या कांड में कामयाबी हासिल करते हुए दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। गांव बलाना में 23 अगस्त की देर शाम को गांव के ही आधा दर्जन युवकों ने गांव बलाना के मीनू और पलड़ी वासी सलीम को लड़की को फोन करने के आरोप में गांव से दूर खेतों में बुलाकर लाठी और डंडों से पीट-पीटकर बुरी तरह से अधमरा कर सड़क के किनारे फेंक दिया था।
इसमें गांव पलड़ी के सलीम की उसके परिजनाें ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मीनू की गंभीर हालात को देखते हुए उसे पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
इसराना थाना प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है सलीम हत्याकांड के मामले में आरोपी दो युवकों अनिल कुमार और शमशेर सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक-एक दिन के रिमांड पर लिया है।