यात्रीगण ध्यान दें! ऑटो का किराया मीटर देखकर ही दें, कम पड़ेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी के स्पष्ट आदेश हैं कि ऑटो का किराया मीटर के मुताबिक ही देना चाहिए। जो ऐसा नहीं कर रहे, उनके चालान होंगे।डीसी के हुक्म की नाफरमानी करने से ऑटो चालक बाज नहीं आ रहे है। शहर में 4500 एलपीजी ऑटो बिना मीटर चलाए लोगों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। शहर के यात्रियों और पर्यटकों से कई तो दो गुना किराया वसूल रहे हैं। एसटीए और पुलिस को यह जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। खानापूर्ति के लिए एसटीए और चंडीगढ़ पुलिस इनका चालान करती है, इसके बाद फिर ये बगैर मीटर ऑटो दौड़ाने लगते हैं। अमर उजाला टीम के रियलिटी चेक में यह बात सामने आई है।
चंडीगढ़ के डीसी अजीत बाला जी जोशी ने आदेश दिए थे कि शहर में बिना मीटर कोई ऑटो नहीं चलेगा। ऐसा करने वालों के ऑटो जब्त कर लिए जाएंगे। शहर में एलपीजी ऑटो केवल मीटर के आधार पर चलेंगे। लेकिन शहर में ऑटो चालक ऑटो का मीटर बंद रखते हैं। यात्रियों और पर्यटकों को जानकारी नहीं होने के कारण उनसे दस गुना तक किराया वसूल किया जाता है।
सेक्टर - 17 से अमर उजाला टीम की के सदस्यों ने एक ऑटो किराए पर लिया। सेक्टर - 26 तक जाने के लिए ऑटो चालक ने 100 रुपये मांगे जबकि अगर वह मीटर के हिसाब से चलता तो किराया 50 रुपये से अधिक नहीं पड़ता। वहीं, हिमाचल केे अवनीश शर्मा ने बताया कि सेक्टर -22 से रॉक गार्डन आने का किराया 200 रुपये ऑटो चालक ने लिया। उसके ऑटो में कोई मीटर नहीं चलता है। वहीं, सेक्टर - 7 से सुखना लेक तक ऑटो की सवारी करने वाले हरियाणा के संदीप शर्मा ने बताया कि उनसे आटो चालक ने 100 रुपये किराया लिया। अगर यह मीटर के हिसाब से आटो वाला ले आता तो किराया तीस रुपये में अधिक नहीं होता।
एसटीए की ओर से नहीं की गई कार्रवाई
स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी चंडीगढ़ की ओर से 4500 एलपीज ऑटो की ओर से नियमों की अनदेखी के बाद चालान केवल खानापूर्ति के लिए किया जाता है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस का 400 लोगों का स्टाफ भी आटो चालकों की चेकिंग की जहमत नहीं उठाता । इसके कारण ऑटो चालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एसटीए की ओर से केवल दो इंस्पेक्टर यहां पर तैनात किए गए हैं।
राजीव तिवारी , एडीशनल सेक्रेटरी , एसटीए ने बताया कि स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की ओर से अभियान चलाकार 500 से ज्यादा चालान किए जा चुके हैं। स्टाफ की भर्ती के बाद उन पर पूरी तरह से नियंत्रण लगाया जाएगा।