फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Overall Trophy to SGGS-26 and MCM DAV

एसजीजीएस-26 और एमसीएम डीएवी को ओवरऑल ट्रॉफी

Fri, 21 Oct 2022 12:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Overall Trophy to SGGS-26 and MCM DAV
तैराकी प्रत्योगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज तैराकी चैंपियनशिप में एसजीजीएस कॉलेज सेक्टर-26 ने 123 अंक प्राप्त कर पुरुष वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। डीएवी कॉलेज होशियारपुर 46 अंकों के साथ दूसरे और पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस 38 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं, महिला वर्ग में एमसीएम डीएवी सेक्टर-36 ने 66 अंकों के साथ पहला स्थान, पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस ने 47 अंकों के साथ दूसरा व जीजीडीएसडी कॉलेज सेक्टर-32 ने 30 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एसजीजीएस कॉलेज सेक्टर-26 की टीम ने बनाए पांच रिकॉर्ड
-एसजीजीएस कॉलेज सेक्टर-26 के अंशव जिंदल ने 100 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही रिकार्ड भी बनाया। अंशव ने इस इवेंट को 00:58:11 सेकंड में पूरा किया।
विज्ञापन

- एसजीजीएस कॉलेज सेक्टर-26 के सिद्धांत सेजवाल ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक इवेंट को 02:16:08 सेकंड में पूरा कर नया रिकार्ड बनाने के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही 400 मीटर एकल मेडले इवेंट को 05:03:82 सेकंड में पूरा कर एक और रिकार्ड बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसजीजीएस कॉलेज-26 की पुरुष टीम ने 4 गुना 200 फ्री स्टाइल रिले को 08:49:96 सेकंड में पूरा कर एक और रिकॉर्ड बनाया।
- एसजीजीएस कॉलेज-26 की पुरुष टीम ने 4 गुना 100 फ्री स्टाइल रिले में 03:50:36 सेकंड में पूरा कर इस चैंपियनशिप का पांचवां रिकॉर्ड बना डाला।
बॉक्स
सॉफ्ट बॉल टेनिस में जीजीडीएसडी कॉलेज-32 और पीयू बने विजेता
पुरुषों के सॉफ्ट बॉल टेनिस इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में जीजीडीएसडी कॉलेज-32 ने पहला स्थान, पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस ने दूसरा व डीएवी कॉलेज-10 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि महिला वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस ने पहला स्थान, जीजीडीएसडी कॉलेज-32 ने दूसरा व पीजी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स-42 ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed