फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Outrage among the players for not being selected, sloganeering outside the UTCA office

Chandigarh News: चयन न होने पर खिलाड़ियों में आक्रोश, यूटीसीए कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर जताया रोष

Sun, 06 Aug 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Outrage among the players for not being selected, sloganeering outside the UTCA office
चंडीगढ़। यूटीसीए के टी-20 क्रिकेट लीग में चयन न हाेने पर कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने नाराजगी जाहिर की है। ये खिलाड़ी शनिवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में यूटीसीए के कार्यालय के बाहर पहुंचे और चयनकर्ताओं के खिलाफ नारेबाजी की। इन खिलाड़ियों का आरोप है कि यूटीसीए चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों का चयन सही तरीके से नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यूटीसीए ने उम्र 32 प्लास आयु होने की वजह टीम में शामिल नहीं किए जाने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट फेनकोड पर लाइव हो रहा है। इसलिए यह बड़ा टूर्नामेंट है। टूर्नामेंट में कुछ अन्य खिलाड़ी 32 प्लस होने के बावजूद खेल रहे हैं। हमारे कॅरिअर को देखते हुए बीसीसीआई को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि खेलने का मौका मिल सके।
विज्ञापन

इस प्रकरण पर यूटीसीए प्रधान संजय टंडन ने कहा कि खिलाड़ियों को चयन सिर्फ सीनियर होने के आधार पर नहीं होता है। ये खिलाड़ी दो दिन पहले उनसे मिलकर गए थे, उन्हें तब भी यही समझाया था तो उन्होंने कोई विरोध नहीं जताया। अब यह खिलाड़ी किसी के उकसावे में आकर विरोध कर रहे हैं। इस तरह का विरोध पूरी तरह से गलत है। प्रदर्शन में खिलाड़ियों के साथ विरोध के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण नारंग बंटी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed