{"_id":"6285100edd469036790a439a","slug":"outdoor-sports-competitions-will-be-held-in-khelo-india-youth-games-only-in-the-morning-and-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"khelo India Youth Games: गर्मी के कारण सुबह-शाम ही होंगी आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं, तपती दोपहर में नहीं होंगे आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
khelo India Youth Games: गर्मी के कारण सुबह-शाम ही होंगी आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं, तपती दोपहर में नहीं होंगे आयोजन
Wed, 18 May 2022 08:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 18 May 2022 08:56 PM IST
सार
4 से 13 जून तक होने वाले खेलों के लिए आयोजकों के सामने भीषण गर्मी बड़ी चुनौती है। डीसी को निर्देश है कि तपती दोपहर में आयोजन नहीं होंगे।
विज्ञापन
khelo india youth games
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। कोई भी आउटडोर खेल प्रतियोगिता तपती दोपहर में नहीं होगी। इनका आयोजन सुबह और शाम ही खुले स्टेडियम में कराया जाएगा। 4 से 13 जून तक होने वाले खेलों के दौरान आयोजक भीषण गर्मी को बड़ी चुनौती मान रहे हैं। खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह खुद चिंता जता चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आयोजन स्थल वाले जिलों के डीसी को निर्देश दिए हैं कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दोपहर के समय कोई प्रतियोगिता न करवाई जाए। गेम्स में पूरे देश से लगभग 8500 खिलाड़ियों ने भाग लेना है। 5 स्वदेशी सहित कुल 25 खेलों की प्रतियोगिताएं होनी हैं। इनमें अनेक खेल इंडोर हैं, जिनके लिए सरकार स्टेडियम का निर्माण कर चुकी है।
विज्ञापन
आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं के लिए सुबह व शाम का विकल्प चुना गया है। महावीर सिंह ने कहा कि अनेक राज्यों में हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली जैसी गर्मी नहीं पड़ती। ऐसे में ठंडे प्रदेशों के खिलाड़ियों को भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
डिहाईड्रेशन इत्यादि की दिक्कत न हो,इसलिए दिन में कोई आउटडोर खेल नहीं कराएंगे। सुबह व शाम के समय प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। आयोजन स्थलों पर खिलाड़ियों के लिए जलपान की उचित व्यवस्था होगी।