फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   couple in Qquarantine center, the thieves cleaned the house

चंडीगढ़ः बिजनेसमैन और उसकी पत्नी कोरोना क्वारंटीन सेंटर में और पीछे चोरों ने घर किया साफ

Sun, 02 Aug 2020 12:22 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 02 Aug 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
couple in Qquarantine center, the thieves cleaned the house
घर में चोरों की किया हाथ साफ - फोटो : अमर उजाला
रामदरबार फेस-2 में टूर एंड ट्रैवल व्यवसायी के घर से चोर लगभग 15 लाख के आभूषण व 2 लाख की नकदी चोरी कर फरार हो गए। वारदात के समय उनका परिवार क्वारंटीन था और घर बंद पड़ा था। सेक्टर-31 थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


रामदरबार फेस-2 के मकान नंबर 2167 में राम कुमार (48) पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। उनके दोस्त लखविंदर ने बताया कि बीते 14 जुलाई को राम कुमार की पत्नी को टाइफाइड हो गया था। इसके चलते परिवार पत्नी को मनीमाजरा के अस्पताल में इलाज करवाने ले गया। वहां से जीएमसीएच 32 में रेफर कर दिया गया, जहां क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद राम कुमार समेत कई पड़ोसियों को भी क्वारंटीन कर दिया गया। घर में ताला लगा था, जबकि बच्चे रिश्तेदारों के घर में ठहरे हुए थे। बीते शुक्रवार शाम पड़ोसियों ने राम कुमार को फोन कर बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला है। राम कुमार ने लखविंदर को घर भेजा। कमरे में अलमारी से आभूषण और नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने जुटाए सुबूत
घटना के बाद मोबाइल फॉरेंसिक टीम ने मौके से फ्रिंगर प्रिंट जब्त कर सुबूत जुटाए। अब तक पुलिस को चोरी हुए गहनों को लिस्ट नहीं सौंपी गई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।


चोर उठा रहे हैं क्वारंटीन हुए घरों का फायदा
बता दें कि बीते 29 जून को बापूधाम स्थित मकान नंबर 715/18 समेत दो अलग-अलग घरों में करीब एक लाख रुपये की नकदी समेत लाखों के गहने चोरी हो गए थे। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया था, जब परिवार कोरोना के चलते क्वारंटीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed