फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OTS scheme will be implemented soon for traders

Chandigarh News: व्यापारियों के लिए जल्द लागू होगी ओटीएस योजना

Wed, 14 Jun 2023 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
OTS scheme will be implemented soon for traders
चंडीगढ़। व्यापार मंडल चंडीगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त सचिव नामदेव से मुलाकात कर शहर के व्यापारियों के लंबित मसलों पर चर्चा की। वहीं, वित्त सचिव विजय ने पंजाब के पैटर्न पर चंडीगढ़ में भी ओटीएस योजना को जल्द लागू करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष चरणजीव सिंह के अलावा राम करण गुप्ता, विनोद जोशी, अनिल वोहरा और संजीव चड्ढा आदि शामिल थे। इस दौरान वित्त सचिव के समक्ष विभिन्न मुद्दों को रखा गया, जिनमें से ज्यादातर पहले से ही चंडीगढ़ प्रशासन के विचाराधीन हैं। व्यापार मंडल ने कहा कि वर्ष 2015-16 से पूर्व के पुराने वैट निर्धारण प्रकरणों में सुधार की अनुमति विभाग स्तर पर नहीं दी जा रही है और डीईटीसी में अपील दाखिल करते समय 25 प्रतिशत जमा करना होता है जो व्यापारियों के लिए बहुत कठिन है, क्योंकि इसकी राशि 82 लाख रुपये से 97 लाख रुपये तक दर्शाई गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा पंजाब पैटर्न पर पुराने वैट निर्धारण मामलों का निपटान करने के लिए बकाया देय राशि के लिए ओटीएस योजना को लागू करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर बाजारों में ऊपरी मंजिलों के लिए साइन बोर्ड का प्रावधान करने की मांग की, क्योंकि वर्तमान में ऊपरी मंजिलों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधि के लिए किया जा रहा है और मालिकों ने कुछ क्षेत्रों में भारी शुल्क देकर इन्हें परिवर्तित करवाया है। कुछ सेक्टरों में ऐसा प्रावधान पहले से है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 में वेयरहाउसिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए मास्टर प्लान को जल्द बनाने का आग्रह किया। इसका प्रावधान पहले से ही है। अन्य सेक्टरों की तर्ज पर सेक्टर-23 मार्केट में बूथों की ऊंचाई 7.5 फुट से बढ़ाकर फुट करने को अंतिम स्वीकृति देने की मांग रखी गई। व्यापार मंडल के प्रवक्ता दिसाकर साहूंजा ने बताया कि वित्त सचिव ने सभी मुद्दों को सकारात्मक रूप से सुना और मुख्य वास्तुकार और उपायुक्त के परामर्श के बाद मुद्दों को अंतिम रूप देने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को विशेष रूप से आश्वासन दिया कि वैट निर्धारण के निपटान के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना को लागू करने की प्रक्रिया पहले से ही है और व्यापारियों को राहत देने के लिए इसे जल्द ही शहर में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed