फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   other

दीपावली के 40 दिन बाद चंडीगढ़ के 434 परिवारों ने फिर मनाई दीवाली

Sat, 07 Dec 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
other
सेक्टर-19 के सदर बाजार से अतिक्रमण हटने के बाद यहां के सभी दुकानदारों में गजब की खुशी है। उनका कहना है कि अब उनकी दुकानदारी में 50 फीसदी का उछाल आएगा। सदर बाजार में इन दिनों 434 बूथ हैं। यहां पर 300 से अधिक वेंडर्स के बैठने के कारण अंदर दुकानदारों तक ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे थे। इस कारण सालों से व्यापार बेहद खराब दौर से गुजर रहा था।
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर बाजार के चारों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने के बाद अब एक बार फिर व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। सदर बाजार मार्केट कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह (रिंकू) ने बताया कि पिछले कई साल से यहां के व्यापारी मंदी की मार झेल रहे थे, लेकिन अब अतिक्रमण हटने के बाद यहां की बाजार में 50 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि दुकान बेहद खुश हैं। आज उन्होंने मिठाई बांटी।
विज्ञापन

सीसीटीवी से वेंडरों पर रखेंगे नजर
सदर बाजार में दुबारा वेंडर नहीं आएं इसको लेकर सदर बाजार मार्केट कमेटी सीसीटीवी कैमरों से नजर रखेगी। कमेटी के अनुसार इन दिनों बाजार के भीतर और बाहर 12 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। अतिक्रमणकारियों पर पैनी नजर रहे इसको लेकर 4 और सीसीटीवी कैमरे कमेटी की ओर से लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी करेगी सुरक्षा गार्डों की तैनाती
बाजार में अतिक्रमण न हो इसको लेकर सदर बाजार मार्केट कमेटी सुरक्षा गार्डों की तैनाती करेगी। कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कमेटी के पास दो सुरक्षा गार्ड हैं, जो बाजार के आसपास होने वाले अतिक्रमण की रोकथाम करते हैं, लेकिन अब अतिक्रमण न हो इसके लिए चार और सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाएगी।

यूटी प्रशासन ने वेंडरों के सेक्टर-15 में जाने की व्यवस्था की है। हाईकोर्ट और प्रशासन के इस निर्णय को उन्हें मानना चाहिए। ईश्वर करे कि वहां उनका काम बहुत अच्छा चले। न्यायालय और प्रशासन की यह कार्रवाई स्वागत करने योग्य है।
- नरेंद्र सिंह (रिंकू), प्रधान, सदर बाजार मार्केट कमेटी, सेक्टर-19, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed