फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OT restored in PGI, 40 surgeries done, closed again for next 24 hours

Chandigarh News: पीजीआई में ओटी बहाल, हुई 40 सर्जरी, अगले 24 घंटे के लिए फिर बंद

Fri, 13 Oct 2023 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
OT restored in PGI, 40 surgeries done, closed again for next 24 hours
चंडीगढ़। पीजीआई के नेहरू अस्पताल के बंद सभी ऑपरेशन थियेटर (ओटी) वीरवार को फिर खोल दिए गए। पहले दिन 40 मरीजों की सर्जरी की गई। पीजीआई प्रशासन के अनुसार ओटी में सर्जरी का ट्रायल सफल रहा लेकिन सर्जरी के दौरान यूपीएस पर अचानक लोड बढ़ने से एक बार फिर बैटरी गर्म होने लगी और स्पार्किंग शुरू हो गई। इसे लेकर अगले 24 घंटे ओटी को बंद रखा जाएगा। उसके बाद दोबारा ओटी का संचालन शुरू होगा। बता दें कि नेहरू अस्पताल के बैटरी रूम में लगी भी भीषण आग के कारण पिछले 48 घंटे से सभी ऑपरेशन थियेटर बंद थे।
विज्ञापन

बोन मैरो ट्रांसप्लांट और डायलिसिस यूनिट में मरीजों को भर्ती कर इलाज देना शुरू कर दिया गया है। वहीं, मेल और फीमेल वार्ड भी खोल दिए गए हैं। पीजीआई प्रशासन के अनुसार अभी क्लीन लेबर रूम और सेप्टिक लेबर रूम फिलहाल बंद है क्योंकि वहां पर काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में साफ-सफाई के बाद लेबर रूम की व्यवस्था जांच कर गर्भवतियों को भर्ती किया जाएगा। फिलहाल, गर्भवती महिलाओं को ब्लॉक बी स्थित मैटरनिटी विंग में शिफ्ट कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि अग्निकांड के चलते नेहरू अस्पताल में सबसे ज्यादा लेबर रूम वाले फ्लोर को नुकसान हुआ है। वहां स्थित बच्चों के सामान वाली दुकान समेत वेंडिंग मशीन भी पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी है। इस वेंडिंग मशीन को पीजीआई प्रशासन ने चंद दिनों पहले ही टेंडर के बाद अलॉट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन आपूर्ति अब भी बाधित
इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के कुछ घंटे बाद ही बिजली बहाल कर दी थी। इसके बाद से अलग-अलग विभागों की स्थिति और नुकसान को पता लगाकर व्यवस्था दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया था। जहां तक लेबर रूम के संचालन की बात है तो आग लगने के घटना के दिन ऑक्सीजन पाइपलाइन फटने की बात भी सामने आई थी। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे में उस यूनिट में ऑक्सीजन व्यवस्था बहाल करने व यूनिट को संक्रमण मुक्त करने के बाद ही इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा सकती है इसलिए वहां विलंब हो रहा है।


नहीं पूरी हुई जांच
उधर, पीजीआई प्रशासन की ओर से गठित 14 सदस्यीय जांच कमेटी ने 48 घंटे बाद भी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। मामले की जांच कर रही टीम ने वीरवार को मशीन आदि की क्षति का आकलन करने के लिए दो बैठकें की। एक तथ्यान्वेषी समिति की और दूसरी वित्तीय समिति की। तथ्यान्वेषी समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई। पीजीआई प्रवक्ता ने कहा कि रिपोर्ट शुक्रवार को सौंपे जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed