{"_id":"6ac00f26c038a34bb70bfdf4","slug":"orthopaedics-at-pgi-is-now-the-department-of-orthopaedic-surgery-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1138969-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई में ऑर्थोपेडिक्स अब ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई में ऑर्थोपेडिक्स अब ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग
विज्ञापन
पीजीआई में ऑर्थोपेडिक्स अब ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग
चंडीगढ़। पीजीआई के ऑर्थोपेडिक्स विभाग का नाम अब डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोपेडिक सर्जरी कर दिया गया है। संस्थान के अनुसार यह बदलाव विभाग के बढ़ते इलाज और प्रशिक्षण के दायरे को दर्शाता है। यहां फ्रैक्चर व हड्डियों की सामान्य समस्याओं के अलावा ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, ट्रॉमा, स्पोर्ट्स व आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी, स्पाइन सर्जरी, बच्चों की हड्डियों की सर्जरी, ऑर्थोपेडिक कैंसर, अंगों का पुनर्निर्माण और जटिल सर्जरी की जाती है। नया नाम पीजीआई में संचालित एमएस इन ऑर्थोपेडिक सर्जरी की डिग्री के अनुरूप भी है। विभागाध्यक्ष प्रो. विजय जी. गोनी ने कहा कि यह नाम विशेषज्ञता, प्रशिक्षण और विभाग के व्यापक कार्यक्षेत्र के अनुरूप है। ब्यूरो