फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Organ transplant survivors made aware

अंग प्रत्यारोपण से पुर्नजीवन पाने वालों ने किया जागरूक

Sun, 28 Nov 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Organ transplant survivors made aware
चंडीगढ़। अंगदान दिवस के अवसर पर पीजीआई रोटो की तरफ से न्यू ओपीडी में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 139 लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया और 600 से ज्यादा लोगों को इससे जुड़ी जानकारी दी गई। अंगदान से जीवनदान पाने वाले लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को अपनी कहानी बताई और समझाया कि किस तरह अंगदान ने उन्हें नया जीवन दिया है। इस दौरान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन की छात्राओं ने रंगोली, पेंटिल, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अंगदान का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रभारी निदेशक प्रो. सुरजीत सिंह ने कहा कि यह दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन से भ्रम को दूर करना है। अंगदान वह प्रक्रिया जिसे पूरा करके किसी की खत्म होती जिंदगी को बचाया जा सकता है। इसलिए जन-जन तक यह संदेश पहुंचाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

बॉक्स
इन्होंने साझा की अपनी कहानी
किडनी प्रत्यारोपण कराने वाले संगरूर के 21 वर्षीय अंकुर सिंगला, किडनी की प्र्रतीक्षा सूची में शामिल 25 वर्षीय सुखबीर सिंह, रोहतक के 37 वर्षीय आशुतोष कुमार, जिनकी पत्नी रत्ना का गुर्दा उन्हें प्रत्यारोपण हुआ था, ने अपनी कहानी साझा की। उन्होंने अंगदान की प्रतीक्षा सूची में रहते हुए किस तरह दिन गुजारे थे, उसकी पीढ़ा साझा की। उनका कहना था कि लाखों लोगों को इस पीड़ा से बचाने के लिए अंगदान की जरूरत है। इसके लिए वे खुद भी अंगदान का संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
पीजीआई ने अब तक अन्य अस्पतालों के साथ मिलकर इतने अंग किण् प्रत्यारोपित
किडनी- 4365 (लाइव- 3895, मृतक- 470)
लीवर - 82
दिल - 18
पैन्क्रियाज (अग्न्याशय)- 28
कॉर्निया- 8463
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed