फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Organ donor families honored, ambulance service started for the elderly

Chandigarh News: अंगदाता परिवार हुए सम्मानित, बुजुर्गों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू

Thu, 18 Sep 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Organ donor families honored, ambulance service started for the elderly
चंडीगढ़। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को जीएमएसएच-16 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वृद्धों की देखभाल के लिए एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने अंगदान को बढ़ावा देने के लिए अंग दाता परिवारों को सम्मानित भी किया। साथ ही टीबी रोगियों की सहायता करने वाले निक्षय मित्रों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने उन 5 परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने अपने प्रियजनों के अंगदान किए और उनके बलिदान को पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने अमृतसर के एक परिवार के असाधारण उदाहरण को भी याद किया, जिसने अपनी 39 दिन की नवजात बेटी के अंगदान किए। उन्होंने 50 टीबी रोगियों को निक्षय मित्र के रूप में गोद लिया है, जिनमें से 5 को आज उनके प्रयासों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने वृद्धजन देखभाल एम्बुलेंस सेवा का भी शुभारंभ किया, जो 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। विशेषकर जो बिस्तर पर पड़े हैं या अस्पताल पहुंचने में असमर्थ हैं, उनके लिए घर-घर चिकित्सा सहायता प्रदान करने की यह विशेष पहल है। उन्होंने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव राजीव वर्मा, स्वास्थ्य सचिव अजय चगती, डीसी निशांत कुमार यादव, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed