फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Orders given to start efforts to make Sikh Bank on the lines of Islamic Bank

Punjab: इस्लामिक बैंक की तर्ज पर सिख बैंक शुरू करने की कवायद, श्री अकाल तख्त साहिब ने दिया अहम आदेश

Sat, 26 Nov 2022 07:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Nov 2022 07:01 PM IST
सार

पांच सिंह साहिब की बैठक में केंद्र सरकार की ओर से एसजीपीसी को तोड़ने की साजिश का सख्त नोटिस लिया गया है। कहा गया कि कुछ सिख चेहरों का उपयोग करके केंद्र सरकार लगातार कानून की आड़ में एसजीपीसी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
Orders given to start efforts to make Sikh Bank on the lines of Islamic Bank
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई पांच सिंह साहिब की बैठक में सिख धर्म में अलग-अलग गलतियां करने वाले पंथक दोषियों को धार्मिक सजाएं सुनाई गईं। वहीं एक फैसला लेकर श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल कनखल, हरिद्वार के महंत ज्ञान देव को एक और मौका दिया गया है कि वह श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर गलती स्वीकार करें और माफी मांगें।

विज्ञापन


बैठक के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बताया कि दूसरे फैसले में सिख पंथ को आदेश दिए गए हैं कि जिस तरह इस्लामिक बैंक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है। उसी तरह सिख बैंक शुरू करने के लिए संभावनाओं की तलाश करें। इसके लिए सिख विद्वानों, सिख संस्थाओं के प्रतिनिधियों पर आधारित एक कमेटी का गठन किया जाए जो इसे पूरा करे। 
विज्ञापन


यह बैंक सिख युवाओं को शिक्षित करने के लिए कर्ज और कारोबार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद करेगा। पांच सिंह साहिब की बैठक में केंद्र सरकार की ओर से एसजीपीसी को तोड़ने की साजिश का सख्त नोटिस लिया गया है। कहा गया कि कुछ सिख चेहरों का उपयोग करके केंद्र सरकार लगातार कानून की आड़ में एसजीपीसी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्रवाई भी उस समय की जा रही है, जब सिख कौम सिख पंथ गुरुद्वारा सुधार लहर व एसजीपीसी के गठन के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले योद्धाओं के शहीदी दिवस शताब्दी के रूप में मना रही है। इस कार्रवाई को सिखों की सबसे बड़ी संस्था एसजीपीसी पर केंद्र सरकार की ओर से हमला का एलान किया जाता है। 

एसजीपीसी को और अधिक मजबूत बनाने और इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए यत्न शुरू करने चाहिए। एक महत्वपूर्ण फैसला लेकर सिख पंथ का अपना एक उच्च स्तरीय सिख एजुकेशन बोर्ड स्थापित किया जाना चाहिए। इसके लिए श्री अकाल तख्त साहिब के अगुवाई में सिख विद्वानों सिख संस्थाओं के प्रतिनिधियों पर आधारित कमेटी बनाई जाए, जो इस काम को पूरा करे। पांच सिंह साहिब के बैठक में कहा गया कि पंजाब सरकार को हथियारों को प्रमोट करने वाली फिल्मों पर रोक लगानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed