फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Orange heat alert for 17 districts in Punjab

Punjab Mausam: 17 जिलों में तीन दिन के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट, 47.6 डिग्री के साथ अबोहर सबसे गर्म

Sat, 15 Jun 2024 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 10:57 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल लू का प्रकोप जारी रहेगा। अगले तीन दिन ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ेगा। पंजाब में 27 जून तक मानसून पहुंचने के आसार हैं।

विज्ञापन
Orange heat alert for 17 districts in Punjab
पंजाब में भीषण गरमी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन पारा अब भी सामान्य से 5.4 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 47.6 डिग्री पारा अबोहर का दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब के 17 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर, मालेरकोटला शामिल हैं। 
विज्ञापन


पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक हो गया है। मौसम विभाग ने 18 जून से तीन दिनों के लिए बारिश की भविष्यवाणी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 18 जून से तीन दिनों के लिए पंजाब में कई जगहों पर बारिश की भविष्यवाणी कर दी है। विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक इसे प्री-मानसून की बारिश नहीं कहा जा सकता। बारिश से तापमान में हल्की गिरावट के साथ गरमी से थोड़ी राहत मिल सकती है।


लुधियाना में सामान्य से छह डिग्री ऊपर रहा तापमान
शुक्रवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री (सामान्य से 5.2 डिग्री ऊपर), लुधियाना का 44.2 डिग्री (सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक), पटियाला का 45.2 डिग्री (सामान्य से 6.0 डिग्री अधिक), पठानकोट का 44.5 डिग्री, बठिंडा का 45.2 डिग्री, गुरदासपुर का 45.5, बरनाला का 43.0, फिरोजपुर का 43.0 और जालंधर का 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह से अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री (सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर), लुधियाना का 28.1 डिग्री (सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर), पटियाला का 29.4 डिग्री (सामान्य से 2.7 डिृग्री अधिक ) , पठानकोट का 26.4, बठिंडा का 30.4 डिग्री और जालंधर का 26.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed