{"_id":"6585dbaee0975b53360507e3","slug":"orange-alert-of-fog-in-seven-districts-of-punjab-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather News: लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से नीचे, इन सात जिलों में धुंध का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather News: लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से नीचे, इन सात जिलों में धुंध का अलर्ट
Sat, 23 Dec 2023 12:32 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:32 AM IST
सार
Punjab Weather News: बठिंडा का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Punjab Weather News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में शुक्रवार को पटियाला, बठिंडा व लुधियाना का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान लुधियाना का 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पहले की तुलना में दिन में भी लगातार ठंड बढ़ रही है। बठिंडा का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत सात जिलों में अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में घनी धुंध पड़ सकती है। वहीं, पंजाब के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बाकी प्रमुख शहरों में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, बठिंडा का 6.0 डिग्री, पठानकोट का 7.2 डिग्री, फरीदकोट का 5.4 डिग्री, बरनाला का 5.2 डिग्री, फिरोजपुर का 5.9 डिग्री, जालंधर का 4.8 व मोगा का 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। सबसे कम 22.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पठानकोट का दर्ज किया गया।
विज्ञापन