फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Orange alert issued for two consecutive days of rain, chill, cold wave and dense fog in Tricity

Chandigarh News: ट्राइसिटी में लगातार दो दिन बारिश से बढ़ी ठिठुरन, शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

Sun, 29 Dec 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Orange alert issued for two consecutive days of rain, chill, cold wave and dense fog in Tricity
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से कंपकंपी ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से रविवार को शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। शुक्रवार रातभर हुई बारिश के बाद शनिवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का अहसास हुआ। शनिवार को भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। शनिवार को दिन और रात के तापमान में सिर्फ 3 डिग्री का ही अंतर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रहा, जोकि सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन

शहर में बीते 24 घंटों में 33.7 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। बता दें कि बीते शुक्रवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे थे। शुक्रवार को चंडीगढ़ में 8.8 एमएम बारिश हुई थी। मोहाली में 7.5 एमएम बारिश हुई थी। वहीं शुक्रवार और शनिवार की रात जमकर बरसात हुई। चंडीगढ़ में रात में ही 20 एमएम से ज्यादा पानी बरसा। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान पर खासा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। 24 घंटे के अंदर दिन के समय तापमान में 8.2 डिग्री की कमी दर्ज की है। शुक्रवार-शनिवार रात के तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान बढक़र 12.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट गई।


आगे में जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, सावधानी अपनाने की सलाह
अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई है।


जान लीजिए... आगे कैसा रहेगा मौसम
विभाग के अनुसार रविवार को घने कोहरे और शीतलहर चलने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। सोमवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन घना कोहरा रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed