फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition surrounded Haryana government in assembly On the shortage of fertilizers

विधानसभा: खाद की कमी पर सरकार की घेराबंदी, विधायक किरण चौधरी और कृषि मंत्री जेपी दलाल में तीखी बहस

Tue, 21 Dec 2021 11:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Dec 2021 11:17 PM IST
सार

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि 22 जिलों में कालाबाजारी की 61 शिकायतें मिलीं, 157 को कारण बताओ नोटिस जारी किया और 88 के लाइसेंस रद्द किए गए। 20 पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके साथ-साथ 1685 टीमों ने कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी की।

विज्ञापन
Opposition surrounded Haryana government in assembly On the shortage of fertilizers
खाद की कमी को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान जवाब देते कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएपी और यूरिया की कमी को लेकर सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान विपक्षी दलों ने प्रदेश सरकार की घेराबंदी कर जमकर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने मनोहर सरकार पर निशाना साधा। वहीं, तोशाम से विधायक किरण चौधरी और कृषि मंत्री जेपी दलाल में तीखी बहस हुई। किरण चौधरी ने दलाल को अब तक का सबसे फेल कृषि मंत्री करार देते हुए कहा कि खुद उनके हलके में ही लोगों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं और खाद थानों में बिक रही है।

विज्ञापन


कृषि मंत्री दलाल ने कहा कि इस रबी मौसम में सरसों की बिजाई पिछले साल के 6.1 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 7.6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है। इसी तरह 22.9 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं बोया है, जबकि पिछले साल 23.3 लाख हेक्टेयर में था। इससे पता लगता है कि खाद की कमी नहीं रही। पलटवार करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि ऐसा काम करो कि अपने हलके में घुस सको। इसके जवाब में जेपी दलाल ने कहा कि आप अपने हलके में भी चले जाया करो। 
विज्ञापन


हुड्डा बोले- कमी मानने में क्या बुराई है
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने उनको घेरा। सदन को दिए जवाब का हवाला देते हुए हुड्डा ने कहा कि कृषि मंत्री खुद मान रहे हैं कि इस बार इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे माल के दाम अधिक बढ़ गए थे लेकिन फिर भी कह रहे हैं कमी नहीं है। खाद को लेकर किसान मारा- मारा फिर रहा है जबकि मंत्री ने एक रट लगाई है कि खाद की कोई कमी नहीं है। हुड्डा ने कहा कि हमारे समय में भी कमी रही होगी, इसे मानने में क्या बुराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

खाद की कमी नहीं, मार्केट में ब्लैक में बिक रही: अभय चौटाला
अभय चौटाला ने कहा कि वह कृषि मंत्री से सहमत हैं कि खाद की कमी नहीं है लेकिन खाद पैक्स में नहीं मिल रही है। मार्केट में जरूर ब्लैक में मिल रही है। इतना ही नहीं किसानों को खाद के साथ जबरदस्ती कीटनाशक भी थोपे जा रहे हैं। सरकार के आंकड़े ही बता रहे हैं कि प्रदेश में खाद की कमी है लेकिन मंत्री मानने को तैयार नहीं है। इतनी सर्दी में किसान सुबह से लेकर रात तक लाइनों में लग रहे हैं लेकिन दस एकड़ वाले किसान को एक कट्टा दिया जा रहा है। 

दलाल ने सदन में रखे खाद के आंकड़े
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि अभी तक 6 लाख 93 हजार मीट्रिक टन यूरिया, 2 लाख 82 हजार मीट्रिक टन डीएपी, 1 लाख टन से ज्यादा एसएसपी, 41 हजार से ज्यादा एनपीके की उपलब्धता है। इसमें से 6 लाख 24 हजार एमटी यूरिया, 2 लाख 60 हजार एमटी डीएपी, 79 हजार एमटी एसएसपी, 38 हजार 661 मीट्रिक टन एनपीके किसानों को उपलब्ध कराया है। इस समय प्रदेश में 55.828 एमटी यूरिया का भंडारण है। इसके अतिरिक्त, लगभग 50,000 एमटी यूरिया उर्वरक संभवत: अगले 4 दिनों में राज्य में पहुंच जायेगा। भारत सरकार ने इस माह के अंत तक लगभग 1,25,000 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति करने की घोषणा भी की है। इसी प्रकार, कुल 2.81 लाख एमटी डीएपी स्टाक में से 25 हजार एमटी का स्टाक शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed