{"_id":"6159c3f28ebc3e613c35d679","slug":"opposition-criticize-punjab-government-after-cm-son-seen-in-official-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: आधिकारिक बैठक में सीएम के बेटे के शामिल होने पर विवाद, भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: आधिकारिक बैठक में सीएम के बेटे के शामिल होने पर विवाद, भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति
Sun, 03 Oct 2021 09:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:59 PM IST
सार
आधिकारिक बैठक में मुख्यमंत्री के बेटे के शामिल होने पर विपक्ष ने आपत्ति जताई। भाजपा ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर पद एवं गोपनीयता के उल्लंघन का आरोप लगाया। हालांकि इस मामले में अभी सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
बैठक की तस्वीर
- फोटो : @manaman_chhina
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की चन्नी सरकार अब एक नए विवाद में फंस गई है। सरकार की आधिकारिक बैठक में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे रिदमजीत सिंह के शामिल होने पर नए बखेड़ा खड़ा हो गया है। भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और मुख्यमंत्री पर अपने पद एवं गोपनीयता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस मामले में कोई सफाई नहीं दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया
विज्ञापन
गुरुवार को पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर एक बैठक की थी। इसमें कैबिनेट मंत्री परगट सिंह, गुरकीरत कोटली, कार्यकारी डीजीपी इकबालप्रीत सहोता के साथ एडीजीपी स्तर के अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक को लेकर सूबे के लोक जनसंपर्क विभाग द्वारा एक फोटो जारी की गई, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ ही बैठक में उनके बेटे रिदमजीत भी बैठे हुए हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री पर पद एवं गोपनीयता के उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा है कि चन्नी तीन बार विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही वह कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उन्हें सरकार के नियमों की जानकारी होनी चाहिए। इसके बाद भी वह सरकार के नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे
इस मामले में विवाद खड़ा होने के बाद भी पंजाब सरकार की ओर से कोई सफाई नहीं दी गई है। हालांकि कुछ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री देर रात तक काम करते हैं, जिसके कारण उनके रिश्तेदारों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि रिश्तेदार तो किसी से भी मिलने आ सकते हैं।