{"_id":"8119a06ef214e9e7176026a63c51caa7","slug":"opportunity-to-raise-the-salaries-of-government-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन बढ़ाने के लिए सरकारी स्टाफ को मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन बढ़ाने के लिए सरकारी स्टाफ को मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Apr 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने सेवा के दौरान कार्य क्षेत्र से संबंधित उच्च कौशल या डिग्री हासिल करने वाले सरकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वित्त विभाग ने अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, रजिस्ट्रार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, उपायुक्तों, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बोर्डों, निगमों एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रबंध निदेशकों को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि वेतन संशोधन कमेटी ने सरकारी कर्मचारियों द्वारा सेवा के दौरान प्रासंगिक उच्च कौशल हासिल करने को प्रोत्साहित करने के लिए उच्च कौशल या डिग्री प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को दो अतिरिक्त वेतन वृद्धियां दी जाएंगी।
विज्ञापन