फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opportunity to make yourself self-reliant by enrolling in skill based courses

Chandigarh News: कौशल आधारित कोर्सेज में दाखिला लेकर खुद को आत्मनिर्भर बनाने का मौका

Fri, 16 Jun 2023 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to make yourself self-reliant by enrolling in skill based courses
चंडीगढ़। अब लड़कियां दसवीं के बाद कौशल आधारित कोर्सेज में दाखिला लेकर खुद को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। वहीं ग्यारहवीं-बारहवीं में व्यवसायिक कोर्सेज में शिक्षा लेने वाली छात्राएं सीधे दूसरे वर्ष में दाखिले लेने के लिए योग्य होंगी। सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर वुमन की ओर से विभिन्न डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा में दाखिले शुरू किए गए हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को कॉलेज की वेबसाइट https://gpwchd.edu.in पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड की ओर से करवाई जा रही है। कॉलेज में शहर से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को यूटी पूल के तहत दाखिला दिया जाएगा। इनके लिए 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। वहीं एनसीसी सर्टिफिकेट होल्डर और महिला खिलाड़ियों के लिए भी कॉलेज की ओर से सीटें आरक्षित की गई हैं। कॉलेज की ओर से दाखिला काउंसलिंग ऑनलाइन ही आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन


विभिन्न कोर्स, समय और सीटें
कोर्स - अवधि - कुल सीटें
आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप : तीन वर्ष - 30
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग : तीन वर्ष - 40
इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन : तीन वर्ष - 30
लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस : तीन वर्ष - 30
मॉडर्न ऑफिस प्रैक्टिस : तीन वर्ष - 30
डिप्लोमा इन फार्मेसी : दो वर्ष - 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed