{"_id":"66d664ffb050066f770c13cc","slug":"opium-was-being-sent-from-chandigarh-to-canada-courier-company-caught-it-during-investigation-chandigarh-news-c-87-1-pan1001-115329-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ से कनाडा भेजी जा रही थी अफीम, कूरियर कंपनी ने जांच में पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ से कनाडा भेजी जा रही थी अफीम, कूरियर कंपनी ने जांच में पकड़ी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कूरियर से चंडीगढ़ से कनाडा नशा भेजने के मामले का खुलासा हुआ है। कूरियर कंपनी के कर्मचारी को सामान की स्कैनिंग के दौरान शक हुआ तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सामान की जांच की तो उसमें सवा किलो अफीम निकला। सीआईए-19 की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-20 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़ सेक्टर-42बी के राहुल ने कनाडा में रहने वाले अपने जानकार सुखप्रीत को डीटीडीसी कूरियर से कुछ सामान भेजा। सोमवार की सुबह डीटीडीसी के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित ब्रांच में सभी सामानों की स्कैनिंग की जा रही थी। स्कैनिंग के दौरान कोरियर कंपनी के विजिलेंस ऑफिसर कुशल कुमार को एक पैकेट पर शक हुआ। उसने सुबह 11 बजे पुलिस को मामले सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कूरियर कंपनी के ब्रांच में पहुंचे। इसके बाद भेजी जाने वाली सामान की जांच हुई। सामान में दो मिल्टन के बोतल थे। बोतलों के निचले हिस्से को खोलकर उसके भीतर नशीला पदार्थ रखा गया था।
जांच करने पर उसमें अफीम निकला। उसका वजन 1 किलो 240 ग्राम निकला। इसके बाद पुलिस ने राहुल और सुखप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सेक्टर-20 थाना एसएचओ इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि कूरियर के माध्यम से कनाडा नशा बेचने की प्लानिंग थी। मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीआईए-19 कर रही है। पुलिस ने सोमवार दोपहर को एक संदिग्ध लड़के को राउंडअप किया है। उसे कूरियर कंपनी ले जाकर सामान भी दिखाया गया। पुलिस उसके बाद उस संदिग्ध लड़के को अपने साथ ले गई है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।