{"_id":"5a609eb34f1c1b67268b527a","slug":"operation-26-start-in-all-over-country-amritsar-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश भर में आसमां से लेकर जमीं तक ‘ऑपरेशन 26’ शुरू, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भर में आसमां से लेकर जमीं तक ‘ऑपरेशन 26’ शुरू, जानें वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
पड़ोसी देश में हो रही उठापटक और बढ़ रही आतंकी घटनाओं के बीच देश में आसमां से लेकर जमीं तक सुरक्षा कवच तैयार करते हुए सुरक्षा ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जिसका नाम दिया गया है ‘ऑपरेशन 26’। गृहमंत्रालय ने देश के सभी हवाई अड्डों में अतिसंवेदनशील हवाई अड्डों पर 26 जनवरी के मद्देनजर सुरक्षा के तहत विजिटर इंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। तीस जनवरी तक अमृतसर स्थित श्री गुरू रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलूरू समेत कई हवाई अड्डे पर भी चौकसी के तहत यह कदम उठाने का निर्देश दिया है।
पूरे इलाके में सर्विलांस
गणतंत्र दिवस पर देश के कई एयरपोर्ट पर आतंकी हमले और भारत-पाक सीमा पर गड़बड़ी का अंदेशा खुफिया विभाग ने जताते हुए गृह मंत्रालय को सुरक्षा के कड़े कदम उठाने के लिए कहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर को डायरेक्टर जनरल ब्यूरो आफ सिविल एविएशन के निर्देशों के बाद अमृतसर हवाई अड्डा को सील कर दिया है। एयरपोर्ट और इसके आसपास के क्षेत्रों को एयरफोर्स के राडार पर रखते हुए पूरे इलाके में सर्विलांस बढ़ा दी है।

Trending Videos
सरहद पर चौकसी तो समझौता में सुरक्षा बढ़ी
Security Alert
- फोटो : File Photo
एयरपोर्ट डायरेक्टर मनोज सूर्या ने विजिटर एंट्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी करते हुए बताया कि यह प्रतिबंध 20 जनवरी से 30 जनवरी तक के लिए लागू रहेंगे। उधर, सीआईएसएफ के कमांडेंट धर्मवीर यादव ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। पंजाब पुलिस एयरपोर्ट की रखवाली के लिए तैनात कर दी गई है।
पुलिस और खुफिया एजेंसियों में बेहतर तालमेल
पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव कहते हैं कि अमृतसर पाक से सटा जिला है, ऐसे में सीमांत गांवों में पुलिस और खुफिया एजेंसियों में बेहतर तालमेल है। जिले के डिप्टी कमिश्नर कमलप्रीत सिंह संघा कहते हैं कि कंटीली तारों में शाम ढलने के बाद जहां करंट दौड़ाया जाता है वहीं कंटीली तारों के दो किलोमीटर के चारों तरफ कर्फ्यू लगाने के आदेश रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक जारी किए गए हैं।
सरहद पर चौकसी तो समझौता में सुरक्षा बढ़ी
26 जनवरी को आतंकी घटना के मद्देनजर सरहद पर चौकसी बढ़ा दी गई है वहीं समझौता की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। बीएसएफ, पंजाब पुलिस व मिलिट्री इंटेलिजेंस ने मिलकर सरहद पर सुरक्षा की निगरानी संयुक्त तौर पर कर रहे हैं। बीएसएफ कंटीली तारों के उस पार नजरें रख रही है, तो पंजाब पुलिस कंटीली तारों के इस पार नजरें टिकाई हुई हैं।