फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   opening of chandigarh's first multi level parking at sector 17

दो मुख्य पार्किंग की बलि देकर आज होगा मल्टीलेवल का उद्घाटन

Mon, 09 May 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 May 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
opening of chandigarh's first multi level parking at sector 17
मल्टीलेवल पार्किंग - फोटो : amar ujala

शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग सोमवार देर शाम से शहरवासियों के लिए खुल जाएगी। प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी इसका उद्घाटन करेंगे। इस पार्किंग को चलाने के लिए सेक्टर-17 की दो अहम पार्किंग, साहिब सिंह और इंपायर स्टोर को बंद कर दिया जाएगा। यह प्रोजेक्ट ढाई साल में पूरा हुआ है।

विज्ञापन


निगम का यह अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, जिस पर निगम का करीब 50 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। यहां पर 931 कारें पार्क करने की क्षमता है। यहां पर कार पार्क का शुल्क शुरूआती 4 घंटे के लिए 5 रुपये तय किया गया है, जबकि अगले हर घंटे के 5 रुपये अलग से जुड़ते जाएंगे। सोमवार से ही प्लाजा जाने के लिए ई रिक्शा भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


पहले किया था विरोध, अब खुद करवा रहे उद्घाटन 2012 में तत्कालीन मेयर राज बाला मलिक के कार्यकाल में जब मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव पास हुआ था तो अरुण सूद ने भाजपा पार्षद दल के नेता होने पर इस प्रोजेक्ट का विरोध किया था। 15 अक्तूबर 2013 को तत्कालीन मेयर सुभाष चावला के कार्यकाल में उस समय के प्रशासक शिवराज पाटिल ने इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू किया था तो भी सूद समेत अधिकतर पार्टी पार्षद समारोह में नहीं आए थे। अब अरुण सूद मेयर हैं और इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करवा रहे हैं। मेयर का कहना है कि वह प्रोजेक्ट के विरोध कभी भी नहीं थे। विरोध इस बात का था कि यह प्रोजेक्ट बिना चर्चा के ही चंद सेकंड में कांग्रेस ने पास करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिला पर सांसद का नाम, निमंत्रण पत्र से गायब सांसद किरण खेर भी सोमवार को होने वाले उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगी। उनका नाम भी शिला पर है, जबकि जो निमंत्रण कार्ड प्रिंट करवाए गए हैं उनमें सांसद का नाम नहीं है। मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कांग्रेस पार्षद प्रदीप छाबड़ा के वार्ड में हुआ है इसलिए उनका नाम भी कार्ड और शिला पर है। यह पहला उद्घाटन समारोह है, जिसमें कांग्रेस पार्षद मेयर के साथ मंच सांझा करेंगे अभी तक हर उस समारोह का कांग्रेस ने विरोध किया है, जिसमें मेयर शामिल होते हैं।

ये है पार्किंग की विशेषताएं
4.75 एकड़ में बनी।
1.41 एकड़ में लैंड स्केपिंग।
45 फुट 9 इंच पार्किंग की गहराई।
8 लिफ्ट लगेंगी यहां पर।
एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर कंप्यूटराइज्ड टिकट काउंटर होगा।
4 वेंटीलेशन प्वाइंट। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed