{"_id":"572f8d774f1c1b00535cd3be","slug":"opening-of-chandigarh-s-first-multi-level-parking-at-sector-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मुख्य पार्किंग की बलि देकर आज होगा मल्टीलेवल का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मुख्य पार्किंग की बलि देकर आज होगा मल्टीलेवल का उद्घाटन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 May 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
मल्टीलेवल पार्किंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग सोमवार देर शाम से शहरवासियों के लिए खुल जाएगी। प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी इसका उद्घाटन करेंगे। इस पार्किंग को चलाने के लिए सेक्टर-17 की दो अहम पार्किंग, साहिब सिंह और इंपायर स्टोर को बंद कर दिया जाएगा। यह प्रोजेक्ट ढाई साल में पूरा हुआ है।
विज्ञापन
निगम का यह अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, जिस पर निगम का करीब 50 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। यहां पर 931 कारें पार्क करने की क्षमता है। यहां पर कार पार्क का शुल्क शुरूआती 4 घंटे के लिए 5 रुपये तय किया गया है, जबकि अगले हर घंटे के 5 रुपये अलग से जुड़ते जाएंगे। सोमवार से ही प्लाजा जाने के लिए ई रिक्शा भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
पहले किया था विरोध, अब खुद करवा रहे उद्घाटन 2012 में तत्कालीन मेयर राज बाला मलिक के कार्यकाल में जब मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव पास हुआ था तो अरुण सूद ने भाजपा पार्षद दल के नेता होने पर इस प्रोजेक्ट का विरोध किया था। 15 अक्तूबर 2013 को तत्कालीन मेयर सुभाष चावला के कार्यकाल में उस समय के प्रशासक शिवराज पाटिल ने इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू किया था तो भी सूद समेत अधिकतर पार्टी पार्षद समारोह में नहीं आए थे। अब अरुण सूद मेयर हैं और इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करवा रहे हैं। मेयर का कहना है कि वह प्रोजेक्ट के विरोध कभी भी नहीं थे। विरोध इस बात का था कि यह प्रोजेक्ट बिना चर्चा के ही चंद सेकंड में कांग्रेस ने पास करवा दिया था।
विज्ञापन
शिला पर सांसद का नाम, निमंत्रण पत्र से गायब सांसद किरण खेर भी सोमवार को होने वाले उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगी। उनका नाम भी शिला पर है, जबकि जो निमंत्रण कार्ड प्रिंट करवाए गए हैं उनमें सांसद का नाम नहीं है। मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कांग्रेस पार्षद प्रदीप छाबड़ा के वार्ड में हुआ है इसलिए उनका नाम भी कार्ड और शिला पर है। यह पहला उद्घाटन समारोह है, जिसमें कांग्रेस पार्षद मेयर के साथ मंच सांझा करेंगे अभी तक हर उस समारोह का कांग्रेस ने विरोध किया है, जिसमें मेयर शामिल होते हैं।
ये है पार्किंग की विशेषताएं
4.75 एकड़ में बनी।
1.41 एकड़ में लैंड स्केपिंग।
45 फुट 9 इंच पार्किंग की गहराई।
8 लिफ्ट लगेंगी यहां पर।
एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर कंप्यूटराइज्ड टिकट काउंटर होगा।
4 वेंटीलेशन प्वाइंट।