फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   open recruitment of boys in indian army

ऑनलाइन सिस्टम खराब, सेना में भर्ती की तारीखों में बदलाव

Tue, 22 Sep 2015 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 22 Sep 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
open recruitment of boys in indian army

सेना के लिए होने वाली खुली भर्ती के आवेदक जरूर पढ़ लें दो बेहद जरूरी जानकारियां। उसके बाद ही आवेदन करें। एक तो ये कि सेना का ऑनलाइन सिस्टम खराब हो गया है। दूसरी ये कि भर्ती की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है।

विज्ञापन


अब तक जितने भी युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं, वे सभी गलत हैं। तकनीकी कमी के कारण ऐसा हुआ है। गलती पकड़ ली गई है, जिसके बाद सेना प्रशासन ने नए फॉर्म अपलोड करने शुरू कर दिए हैं। यूं तो रजिस्ट्रेशन इसी सप्ताह नए सिरे से शुरू हो जाएंगे, लेकिन जो आवेदक किसी भी कारण से रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएंगे वे दूसरा विकल्प अपना सकते हैं।
विज्ञापन


यानी जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकेगा वह भी भर्ती स्थल पर पहुंच सकता है। सेना की तरफ से उनका तत्काल पंजीकरण करवाया जाएगा।

अब 30 अक्तूबर से 8 नवंबर तक होगी

open recruitment of boys in indian army

मुख्यालय की तरफ से भर्ती तिथि में भी बदलाव किया गया है। सेना भर्ती पहले 1 से 10 नवंबर तक होनी थी, लेकिन अब 30 अक्तूबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक चलेगी। पानीपत में 1 से 10 नवंबर तक सेना भर्ती होनी थी, जिसमें रोहतक, पानीपत, सोनीपत और झज्जर जिले के अभ्यर्थियों को भाग लेना था।

सेना भर्ती मुख्यालय की तरफ से पहली बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसे इस भर्ती में ट्रायल के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर पहुंचने से पहले सेना की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना था। इसके लिए 1सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए।

इस दो सप्ताह के दौरान कई हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया। लेकिन गत सप्ताह पता चला कि तकनीकी फाल्ट के चलते गलत फार्मों पर रजिस्ट्रेशन हो गए। सूत्रों की मानें तो तकनीकी फाल्ट के कारण सोल्जर जीडी और सोल्जर क्लर्क आदि पदों के स्थान पर अन्य पदों के फार्म अपलोड हो गए थे, जिनकी भर्ती ही नहीं थी।

मामला पकड़ में आने के बाद सेना भर्ती मुख्यालय ने रजिस्ट्रेशन को बंद करवाया। अब नए फार्म अपलोड किए जा रहे हैं और रजिस्ट्रेशन भी इसी सप्ताह शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed