फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   open air zym, shantikunj open air zym, free exercise in zym, chandigarh

गुड न्यूजः खुल गया एक ऐसा जिम, जहां फ्री में एक्सरसाइज

Mon, 25 Apr 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Apr 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
open air zym, shantikunj open air zym, free exercise in zym, chandigarh
चंडीगढ़ में शांतिकुंज में ओपन एयर जिम - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी। यहां एक ऐसा ‌जिम खुल गया है, जहां लोग मुफ्त में एक्सरसाइज कर सकेंगे। यह ओपन एयर जिम है और शांतिकुंज में बनाया गया है। इसमें एक्सरसाइज का दौर शुरू हो गया है। हालांकि इसका उद्घाटन 30 अप्रैल को होगा। वार्ड पार्षद एवं पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने इस ओपन एयर जिम के लिए कमिश्नर बी पुरुषार्था को मुख्य अतिथि बनने के लिए निमंत्रण भेजा है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्षद अपने वार्ड में मेयर से कोई भी उद्घाटन करवाने के लिए तैयार नहीं है। इससे पहले कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत ने सेक्टर-40 के सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन कमिश्नर से ही करवाया था जिसके बाद भाजपा के चंद पार्षद कमिश्नर से नाराज भी हो गए थे। अधिकारियों का कहना है कि ओपन एयर जिम की शुरूवात आफिश्यल नहीं हुई है सैर करने वालों ने अपने आप ही जिम के उपकरणों के ऊपर लगी पैकिंग को खोल लिया और एक्सरसाइज शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस ओपन एयर जिम की काफी मांग है। सुबह यहां पर एक्सरसाइज करने का लोगों का काफी क्रेज रहता है। महिलाएं काफी बढ़ चढ़ कर एक्सरसाइज कर रही है। इस ओपन एयर जिम का बनाने की मांग अन्य पार्षद भी कर रहे हैं।  नगर निगम ने दिल्ली के लोधी गार्डन की तर्ज पर यहां पर ओपन एयर जिम बनाया है इसके लिए इंजीनियरिंग विंग की टीम लोधी गार्डन में बने हुए जिम को भी स्टडी करने के गई थी इस ओपर एयर जिम पर नगर निगम का 17 लाख रुपये का खर्चा आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पुराना गार्डन है शांति कुंज
सेक्टर-16 का शांति कुंज शहर का सबसे पुराना और बड़ा गार्डन है। जहां पर सुबह और शाम के साथ साथ दोपहर को भी लोग सैर करने के लिए आते है यहां पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के अलावा कई वीआईपी भी सैर करने के लिए आते हैं। यहां पर सैर करने वाले लोगों ने अपने अपने समूह भी बनाए हुए हैं जिनके सदस्य यहां गार्डन में ही मिले थे तो कई सालों से यहां पर इकट्ठे सैर कर रहे है।


निशुल्क मिलेगी एक्सरसाइज की सुविधा
शांतिकुंज में एक मंच बना हुआ है जिसके ऊपर ओपन एयर जिम बनाया गया है। इंजीनियरिंग विंग के अनुसार इसमे इस तरह के जिम के उपकरण फिट किए गए हैं जिसे एक जगह से दूसरी जगह पर नहीं ले जाया जा सकता है इसे बच्चों के झूलों की तरह स्थायी तौर पर फिक्स किया गया है। इसमे इस तरह के उपकरण लगे होंगे जो कि बारिश में भी खराब नहीं होंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यहां पर जिम बनाया जा रहा है। सेक्टर-16 का शांतिकुंज का गार्डन रोज गार्डन के सामने ही है। रोज गार्डन में भी प्रतिदिन हजारों लोग सैर करने के लिए आते है। शांति कुंज में फूड शाप भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed