{"_id":"572478e64f1c1b7014a91eb8","slug":"open-air-zym-mayor-arun-sood-nagar-nigam-chandigarh-bjp-chandigarh-congress-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में खुल गया जिम, जहां फ्री में कीजिए एक्सरसाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में खुल गया जिम, जहां फ्री में कीजिए एक्सरसाइज
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Apr 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ओपन एयर जिम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़वासियों के लिए गुड न्यूज। शहर में एक ऐसा जिम खुल गया है, जहां आप फ्री में एक्सरसाइज करेंगे। इसका उद्घाटन पहले कांग्रेस ने किया, फिर चंडीगढ़ के मेयर अरूण सूद ने। शुक्रवार को नगर निगम के मेयर अरुण सूद ने सरकारी समारोह कर शांति कुंज में बने ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया, जबकि इस उद्घाटन समारोह के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पानी की किल्लत पर जमकर प्रदर्शन किया।
शांति कुंज मे एक तरफ सरकारी समारोह हो रहा था और दूसरी और कांग्रेस प्रदर्शन कर रही थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समारोह की तरफ भी बढ़ने का प्रयास किया जिसे पुलिस कर्मचारियों ने रोका। इस मौके पर मेयर अरुण सूद ने कहा कि लोकल रेजिडेंट्स के लिए यह जिम बिल्कुल निशुल्क है। उन्होंने कहा कि यह जिम पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बनाया गया था उन्होंने बताया कि भविष्य में शहर के सभी बड़े पार्कों में इस तरह के ओपन एयर जिम बनाए जाएंगे।
उनका कहना है कि यह जिम विशेष तौर पर उन लोगों के लिए है ओपन में एक्सराइज करना चाहते है और जो महंगे जिम का खर्चा नहीं उठा सकते हैं। समारोह को कामयाब बनाने के लिए मेयर अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी मदद ली। समारोह में अधिकतर भाजपा के कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
समारोह में नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था, ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता, वीरेंद्र चौधरी, पूर्व मेयर हरजिंद्र कौर, भाजपा पार्षद सौरभ जोशी, जिला अध्यक्ष देवी सिंह और रवि शर्मा सहित कई लोगों ने भाग लिया। ऐसा काफी कम हुआ है कि किसी विपक्षी पार्षद के वार्ड में उनकी मर्जी के बिना मेयर ने किसी काम का उद्घाटन किया हो।
पार्क में लगाया टैंट
ओपन एयर जिम का उद्घाटन करने के लिए पार्क में टैंट भी लगाया जबकि इस पार्क में किसी भी आम व्यक्ति और संस्था को टैंट लगाकर समारोह करने की मंजूरी नहीं है।
कांग्रेस के प्रदर्शन में यह हुए शामिल
कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन में संदीप भारद्वाज, एचएस लक्की, बलराज सिंह, भूपेंद्र बढ़हेड़ी, अजय जोशी, दर्शन गर्ग, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरमेल केसरी, पूर्व मेयर पूनम शर्मा, जेएस धामी, यादविंदर मेहता,कृष्ण कुमार सुमित चावला, मनोज सिहान, राजन धारा, मीनाक्षी चौधरी सहित कई नेताओं ने भाग लिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि समारोह में कोई भी लोकल रेजिडेंट्स नहीं था।