फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OPD timings of hospitals changed in Chandigarh

अस्पतालों में ओपीडी का समय बदला: अब सुबह आठ से दो बजे तक ले सकेंगे परामर्श, बढ़ती गर्मी की वजह से लिया गया फैसला

Wed, 13 Apr 2022 03:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Apr 2022 03:13 PM IST
सार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की डिस्पेंसरी, सेक्टर-23 की यूटी सचिवालय डिस्पेंसरी और सेक्टर-29 की ईएसआई डिस्पेंसरी की ओपीडी का समय पहले वाला ही रहेगा।

विज्ञापन
OPD timings of hospitals changed in Chandigarh
जीएमएसएच-16

विस्तार

बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए मरीजों की परेशानी को कम करने के उद्देश्य से चंडीगढ़ के अस्पतालों की ओपीडी की समय सीमा में बदलाव कर दिया गया है। इसके अंतर्गत 16 अप्रैल से 15 अक्तूबर तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी में मरीजों का इलाज किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी कर दिया है।

विज्ञापन

 
निदेशक स्वास्थ्य डॉ सुमन सिंह ने बताया कि जीएमएसएच-16 और इससे संबंधित सभी स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष डिस्पेंसरी, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सेक्टर-22 के साथ सेक्टर-45 में यह समय लागू होगा। बता दें कि अब तक इन अस्पतालों में ओपीडी का समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक था। इसके अलावा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की डिस्पेंसरी, सेक्टर-23 की यूटी सचिवालय डिस्पेंसरी और सेक्टर-29 की ईएसआई डिस्पेंसरी की ओपीडी का समय पहले वाला ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed