फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   op chautala become angry over hooting against abhay chautala in rally

दुष्यंत समर्थकों ने की अभय चौटाला पर हूटिंग, गुस्साए ओमप्रकाश चौटाला ने दी ये धमकी

Sun, 07 Oct 2018 11:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा) Updated Sun, 07 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
op chautala become angry over hooting against abhay chautala in rally
इनेलो की गोहाना रैली

पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 105वीं जयंती पर रविवार को गोहाना में आयोजित इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की सम्मान समारोह रैली में चौटाला परिवार की आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने करीब 18 मिनट भाषण दिया। इतनी ही देर तक सांसद दुष्यंत चौटाला के समर्थकों ने उनकी हूटिंग की। यही नहीं, इससे पहले मंच से वक्ताओं के भाषण के दौरान जब भी दुष्यंत का नाम आया युवा कार्यकर्ताओं ने जमकर तालियां बजाईं और नारेबाजी की।

विज्ञापन


 इससे नाराज इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने हूटिंग करने वालों की लताड़ लगाई। चौटाला ने कहा कि मुझे अपनी याददाश्त पर पूरा भरोसा है। पार्टी में कौन क्या करता है और कौन क्या सोचता है, सब पता है। तालियां बजाकर और नारे लगाकर माहौल खराब किया जा रहा है। ऐसा करने वालों को पार्टी से बाहर कर देंगे। यह भी कहा कि तुम शोर मचा लो, हम चले जाते हैं। इसके अलावा, पोस्टरों में भी चाचा-भतीजे की कलह देखी गई। चाचा के पोस्टरों से भतीजा तो भतीजे के पोस्टरों से चाचा की तस्वीरें गायब थीं। 

विज्ञापन

op chautala become angry over hooting against abhay chautala in rally
गोहाना रैली
सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक रैली स्थल आधा भर गया था। दिग्विजय चौटाला सुबह 11 बजे ही पहुंच गए थे। दोपहर डेढ़ बजे अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला एक साथ रैली स्थल पर पहुंचे, लेकिन मंच पर अलग-अलग दिशा से आए। अभय के मंच पर बैठने के बाद दुष्यंत ने उनके पैर छुए। ओमप्रकाश चौटाला सवा दो बजे मंच पर पहुंचे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा और पूर्व मंत्री रामपाल माजरा ने भाषण दिया। 

इस दौरान दुष्यंत समर्थक नारेबाजी करते रहे। इसी बीच बसपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. मेघराज ने मायावती का संदेश पढ़कर सुनाया। बसपा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती ने भाषण दिया। अभय चौटाला ने 2 बजकर 50 मिनट पर बोलना शुरू किया तो पंडाल में शोर बढ़ गया। अभय चौटाला ने माइक संभालते ही कहा कि सभी अनुशासन बनाकर रखें। उनके यह बोलते ही कार्यकर्ताओं ने हूटिंग तेज कर दी। 

op chautala become angry over hooting against abhay chautala in rally
इनेलो की गोहाना रैली

हू-हू और दुष्यंत-दुष्यंत के नारे लगने लगे। हाथों से अभय को मंच से जाने के इशारे होते रहे। अभय ने लगभग 18 मिनट तक भाषण दिया। इस दौरान दुष्यंत समर्थक कार्यकर्ता उनकी हूटिंग करते रहे। वहीं, दुष्यंत का भाषण पहले ही हो गया था। अभय के भाषण के बाद जब ओमप्रकाश चौटाला बोलने आए तो काफी गुस्से में थे।

 उन्होंने बेहद तल्खी से कहा कि केवल ताली बजाने या नारे लगाने से राज नहीं मिलता। अगर नारे से राज मिलता तो मैं अकेला ही नारे लगा लेता। मुझे पता है कि कौन क्या कर रहा है। इस तरह तालियां बजाकर और नारे लगाकर माहौल खराब किया जा रहा है। कोई भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास न करे नहीं तो उसे पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। इसके बाद चौटाला ने अपने जेल जाने पर पार्टी को मजबूत करने का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया।

किसी पोस्टर से अभय तो किसी से दुष्यंत की तस्वीर गायब
इनेलो की रैली में केवल कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर या हूटिंग करके ही अभय व दुष्यंत के बीच तल्खी नहीं दिखाई, बल्कि पोस्टरों में भी ऐसा दिखा। युवा नेताओं की ओर से लगवाए गए पोस्टरों से अभय चौटाला गायब थे तो मुख्य पोस्टर से दुष्यंत गायब कर दिए गए। इस तरह किसी पोस्टर से चाचा की तो किसी से भतीजे की तस्वीर गायब थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed