फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Only Two HCS ofiicers are deployed in Chandigarh

चंडीगढ़: यूटी प्रशासन में घट रहा हरियाणा का वर्चस्व, दो एचसीएस और पंजाब के 10 पीसीएस तैनात

Sat, 19 Feb 2022 10:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 10:34 AM IST
सार

चंडीगढ़ प्रशासन में तैनात उच्च अधिकारियों के पद पर पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों का क्रमश: 60 और 40 प्रतिशत का कोटा रहा है। यूटी में अधिकारी तीन साल के लिए आते हैं।

विज्ञापन
Only Two HCS ofiicers are deployed in Chandigarh
चंडीगढ़ में हरियाणा कैडर के केवल दो अफसर तैनात। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासन में धीरे-धीरे हरियाणा का वर्चस्व कम होता जा रहा है। वर्तमान में केवल 2 एचसीएस शालिनी और प्रद्युमन सिंह यहां पर तैनात हैं। दूसरी ओर पंजाब सिविल सेवा (पीसीएस) के 10 अधिकारी इस समय यूटी में चंडीगढ़ में तैनात है। चंडीगढ़ प्रशासन में कुल 14 आईएएस अधिकारी तैनात हैं, इनमें से 4 पंजाब कैडर से, 2 हरियाणा कैडर से हैं, जबकि 8 एजीएमयूटी (अरुणाचल, गोवा, मिजोरम और यूटी) कैडर के आईएएस हैं। हालांकि, गृह सचिव नितिन यादव और डीसी विनय प्रताप सिंह हरियाणा काडर के आईएएस हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन में तैनात उच्च अधिकारियों के पद पर पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों का क्रमश: 60 और 40 प्रतिशत का कोटा रहा है। यूटी में अधिकारी तीन साल के लिए आते हैं। इसी माह हरियाणा के एचसीएस राजीव प्रसाद और डा. इंद्रजीत को वापस हरियाणा भेज दिया था। चंडीगढ़ में तैनात एजीएमयूटी कैडर के आईएएस की संख्या बढ़ गई है। इन्हें उन पदों पर भी तैनात किया जाने लगा है, जिन पर पहले हरियाणा और पंजाब के अधिकारी लगाए जाते थे।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 17 फरवरी को ही दिल्ली में तैनात डी. कार्तिकेयन, अखिल कुमार और अनिल कुमार दानिक्स (दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप, दमन और दीव एवं दादरा एवं नगर हवेली सिविल सेवा) अधिकारियों का तबादला कर उन्हें यूटी चंडीगढ़ में भेजा है। इस पर हाईकोर्ट के वकील हेमंत कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। एडवोकेट का तर्क है कि दानिक्स पर लागू सिविल सेवा नियमावली, 2003 में आज तक यूटी चंडीगढ़ को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, बीते कई वर्षो से यूटी चंडीगढ़ में दानिप्स के अधिकारी आते रहे हैं जो चंडीगढ़ पुलिस में बतौर डीएसपी रैंक पर तैनात होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गृह सचिव और डीसी के कम हो रहे चार्ज

चंडीगढ़ के वर्तमान गृह सचिव नितिन यादव के पास कुल 10 चार्ज हैं, जिनमें गृह विभाग के अतिरिक्त जेल, राजस्व, विधि एवं न्याय, स्थानीय स्वशासन, जल संसाधन, परिवहन, पर्यावरण एवं वन, पर्यटन विभाग और चेयरमैन, सिटको का कार्यभार शामिल है। हालांकि कुछ वर्ष पूर्व शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग भी गृह सचिव के पास होते थे, जो वर्तमान में एजीएमयूटी कैडर के जूनियर आईएएस अधिकारियों को दिए गए हैं। 

जूनियर अधिकारी को वित्त सचिव की जिम्मेदारी

यूटी चंडीगढ़ के वित्त सचिव के पद पर नितिन यादव से दो वर्ष जूनियर एवं पंजाब के 2002 बैच के आईएएस विजय नामदेवराओ जाड़े तैनात हैं, जिनके पास कुल 13 चार्ज हैं। पंजाब आईएएस कैडर की 2007 बैच की आईएएस अनिंदिता मित्रा चंडीगढ़ नगर निगम की कमिश्नर तैनात है, जबकि 2005 बैच की जसविंदर कौर संधू सिटको की प्रबंध निदेशक हैं। उनके अलावा पंजाब कैडर की ही 2013 बैच की हरगुंजीत कौर भी उद्योग विभाग की सचिव और विशेष सचिव, वित्त विभाग के पद पर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed