{"_id":"65fbd525736b5bc38c071417","slug":"only-75-nri-voters-increased-in-last-five-years-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अपनी माटी से लगाव रखते हैं NRI पर मतदान में दिलचस्पी नहीं... 2019 के मुकाबले सिर्फ 75 वोटर बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अपनी माटी से लगाव रखते हैं NRI पर मतदान में दिलचस्पी नहीं... 2019 के मुकाबले सिर्फ 75 वोटर बढ़े
Thu, 21 Mar 2024 02:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:26 PM IST
सार
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 1 मार्च, 2024 तक मतदाता सूची के अनुसार पंजाब में एनआरआई मतदाताओं की संख्या 1597 है, जबकि 2019 लोकसभा चुनाव में इनकी संख्या 1522 थी। इस तरह एनआरआई मतदाताओं की संख्या में मामूली बढ़ोतरी ही दर्ज हुई है।
विज्ञापन
वोट करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे एनआरआई
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब से विदेश में लाखों पंजाबी जाकर बसे हुए हैं। इनका अपने गांवों के प्रति विशेष लगाव रहता है, लेकिन वे लोकसभा चुनाव में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ये लोग अपने क्षेत्र के विकास के लिए वित्तीय सहायता भी देते रहे हैं, लेकिन चुनाव में भागीदारी बढ़ाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछली पांच साल में 75 एनआरआई मतदाता ही बढ़े हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 1 मार्च, 2024 तक मतदाता सूची के अनुसार पंजाब में एनआरआई मतदाताओं की संख्या 1597 है, जबकि 2019 लोकसभा चुनाव में इनकी संख्या 1522 थी। इस तरह एनआरआई मतदाताओं की संख्या में मामूली बढ़ोतरी ही दर्ज हुई है, जबकि पंजाब से लाखों पंजाबी कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में जाकर बसे हुए हैं। इस तरह एनआरआई मतदाताओं की संख्या प्रदेश से विदेश में जाकर बसें लोगों के अनुपात में काफी कम है। वे समय-समय पर पंजाब में आते भी रहते हैं। हाल ही में पंजाब सरकार की तरफ से शुरू किए गए एनआरआई मिलनी समारोह में भी बड़ी संख्या में एनआरआई हिस्सा लेने के लिए पहुंचे।
एनआरआई अपना वोट बनवाने में तो रुचि नहीं ही दिखा रहे, वहीं जो मतदाता सूची में शामिल भी हैं, वे मतदान करने के लिए आगे नहीं आ रहे। पिछले चुनाव में आयोग ने एनआरआई के लिए ऑनलाइन वोट डालने का अधिकार देने की योजना बनाई थी, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ पाई थी। योजना के तहत एनआरआई को प्रॉक्सी नियुक्त करके मताधिकार का इस्तेमाल करने की सुविधा दी जानी थी, लेकिन राजनीतिक दलों ने इस पर एतराज जताया था।
विज्ञापन
यह है स्थिति
लोकसभा क्षेत्र एनआरआई मतदाता (1 मार्च 2014 तक)
गुरदासपुर 442
अमृतसर 57
खडूर साहिब 342
जालंधर 75
होशियारपुर 135
आनंदपुर साहिब 278
लुधियाना 65
फतेहगढ़ साहिब 36
फरीदकोट 58
फिरोजपुर 21
बठिंडा 16
संगरूर 36
पटियाला 36
चुनाव आयोग की तरफ से स्वीप प्रोग्राम के तहत लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने और मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है, जिसमें एनआरआई भी शामिल है। एनआरआई मतदाताओं की संख्या काफी कम है, लेकिन आयोग प्रयास कर रहा है कि अधिक संख्या में लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाएं। - सिबिन सी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब।