फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Only 675 tested, 43 patients found, infection rate 6.67 percent

सिर्फ 675 की जांच, 43 मरीज मिले, संक्रमण दर 6.67 प्रतिशत

Tue, 21 Jun 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Only 675 tested, 43 patients found, infection rate 6.67 percent
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते 24 घंटे में सिर्फ 675 लोगों की कोरोना जांच की गई जबकि बीते कुछ दिनों से 1200 से 1500 लोगों की जांच हो रही थी। अन्य दिनों के मुकाबले जांच की संख्या आधी होने से सोमवार को 45 लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को संक्रमण दर 6.67 दर्ज की गई जो रविवार को 5.92 प्रतिशत थी।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को 1233 लोगों की कोरोना जांच हुई थी, जिनमें से 73 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई थी। विभाग की ओर से सोमवार को जांच बढ़ाने के बजाय इसमें कटौती कर दी गई। कम जांच में भी बढ़ता संक्रमण शहरवासियों के लिए चिंता का विषय है। पॉजिटिव मिले मरीजों में 30 पुरुष और 15 महिलाएं हैं। वहीं, सात दिन की अवधि के बाद 25 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 342 हो गई है। बता दें कि अब तक 1165 मरीजों की मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि कोई कोरोना के कारण हाल में किसी की मौत नहीं हुई है। अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर 15 और वेंटिलेटर पर दो मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed