फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online vegetable trader noose wife was walking away

ऑनलाइन सब्जी व्यापारी ने लगाया फंदा, पत्नी से चल रही थी अनबन

Wed, 19 Aug 2020 12:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Online vegetable trader noose wife was walking away
चंडीगढ़। पत्नी से अनबन के चलते सब्जी का ऑनलाइन व्यापार करने वाले व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सेक्टर-32 की है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय अंकित राठौर के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अंकित और उसकी पत्नी के बीच अनबन रहती थी। आशंका है कि इसी के चलते अंकित के फंदा लगाया है। परिजनों का बयान दर्ज होने के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर करीब 12.15 बजे की है। बताया गया कि अंकित राठौर सेक्टर-32 स्थित मकान नंबर 3338 में पत्नी और 4 वर्षीय बेटे के साथ रहता था। वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में सब्जी का ऑनलाइन व्यापार करता था। दोपहर को पत्नी और उसका 4 वर्षीय बेटा बाहर गए थे और जब वह वापस लौटे तो अंकित का कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजे को खोलकर जब वह अंदर गए तो अंकित को फंदे से लटकता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंकित को फंदे से उतार जीएमसीएच 32 पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जहां कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते थे। अंकित ने फंदा किन कारणों से लगाया इसकी गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed