{"_id":"67d14edb22f771e531005d49","slug":"online-registration-for-agniveer-in-army-starts-today-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर बनने का मौका: सेना में भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर बनने का मौका: सेना में भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
Wed, 12 Mar 2025 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:38 PM IST
सार
सेना भर्ती कार्यालय द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए भारतीय सेना अग्निवीर योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती प्रक्रिया के लिए सेना के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 मार्च से शुरू होकर 10 अप्रैल, 2025 तक होगा।
विज्ञापन
Agniveer Bharti 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना में आज से अग्निवीर भर्ती शुरू हो गई है। सेना मुख्यालय द्वारा अग्निवीर भर्ती को लेकर आज से आनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। इस भर्ती में हरियाणा के छह जिलों के अलावा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवक-युवतियां ही आवेदन कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए भारतीय सेना अग्निवीर योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती प्रक्रिया के लिए सेना के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 मार्च से शुरू होकर 10 अप्रैल, 2025 तक होगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए भारतीय सेना अग्निवीर योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती प्रक्रिया के लिए सेना के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 मार्च से शुरू होकर 10 अप्रैल, 2025 तक होगा।
विज्ञापन
काैन कर सकता है आवेदन
हरियाणा के छह जिलों में अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला के साथ ही चंडीगढ़ के पुरुष उम्मीदवार और दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवार वेबसाइट www.joinindian.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं।भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग श्रेणियों के लिए है, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेड्समैन) शामिल हैं। महिला उम्मीदवार, महिला मिलिट्री पुलिस श्रेणी के लिए आवेदन कर सकती हैं। चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा ली जाएगी, जिसके बाद चुने गए उम्मीदवारों के लिए मेरिट सूची के आधार पर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा की तिथि बाद में सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।