फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online program on Premchand Jayanti tomorrow

प्रेमचंद जयंती पर ऑनलाइन कार्यक्रम कल

Wed, 15 Jul 2020 07:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Online program on Premchand Jayanti tomorrow
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय का हिंदी विभाग फिर कुछ अलग कार्यक्रम करने जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रेमचंद जयंती के उपलक्ष्य में होगा। इसकी शुरुआत 17 जुलाई से होगी। इस दिन व्याख्यान का आयोजन होगा। कोविड-19 की वजह से जो परिस्थितियां हैं, उसके कारण इस बार यह जयंती उत्सव ऑनलाइन मनाने का निर्णय किया गया है। इसमें लघु कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित होगी और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. गुरमीत सिंह ने बताया कि हर बार जयंती मनाई जाती है पर इस बार की जयंती का मुख्य आकर्षण विभाग की ओर से करवाई जा रही लघु कहानी लेखन प्रतियोगिता है। इसमें पहले तीन स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 2000, 1500 और 1000 रुपये नकद पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रेमचंद कहानी वाचन शृंखला के तहत विभाग के फेसबुक पेज पर प्रेमचंद की कहानियों का प्रसारण किया जाएगा। साथ ही हर शुक्रवार को प्रेमचंद पर केंद्रित विशेष व्याख्यान शृंखला आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इस कड़ी में 17 जुलाई को मशहूर व्यंग्यकार व गगनांचल के संपादक डॉ. हरीश नवल, 24 जुलाई को विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा और 31 जुलाई को प्रेमचन्द जयंती के दिन आयोजित वेबगोष्ठी में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रो. जितेंद्र श्रीवास्तव मुख्य वक्ता होंगे। इस दौरान ही लघु कहानी लेखन के विजेताओं के नाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु कहानी के लिए 22 तक भेज सकते हैं प्रविष्टि
लघु कहानी के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख 22 जुलाई है। प्रतियोगिता से सम्बन्धित नियमों की जानकारी हिंदी विभाग के फेसबुक पेज के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed