{"_id":"5f5282ea8ebc3e53b3137362","slug":"online-payment-rupees-chb-rewarded-promoting-online-payment-chandigarh-news-pkl386856883","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 रुपये का किया ऑनलाइन भुगतान, इनाम में मिले 1000, ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सीएचबी ने 10 लोगों को दिया इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 रुपये का किया ऑनलाइन भुगतान, इनाम में मिले 1000, ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सीएचबी ने 10 लोगों को दिया इनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) मकान की किस्त व अन्य तरह की राशि को ऑनलाइन जमा कराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए सीएचबी की तरफ से हर महीने ऑनलाइन पेमेंट करने वाले 10 लोंगों को एक-एक हजार रुपये का इनाम दिया जाता है। सीएचबी ने अगस्त महीने के लिए ड्रा के विजेताओं का एलान कर दिया है।
अगस्त महीने में ऑनलाइन पेमेंट करने वाले लोगों को इनाम देने के लिए सेक्टर-9 स्थित हाउसिंग बोर्ड परिसर में शुक्रवार को ड्रा निकालकर 10 विजेताओं को चुना गया, जिन्हें एक-एक हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। इसमें सबसे कम 800 रुपये जमा करवाने पर धनास निवासी रामदुलारी को इनाम दिया गया है। वहीं, सबसे अधिक ऑनलाइन पेमेंट करने पर सेक्टर-63 निवासी इंद्रेश जैन और याश्री जैन को इनाम मिला है, जिन्होंने 8891 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट की थी। यूटी प्रशासन के सुपरिंटेंडेंट गेंदा राम की निगरानी में ड्रा निकाला गया। सभी 10 विजेताओं में से स्माल फ्लैट्स से 6 व रेजिडेंशियल से 4 लोग शामिल हैं। सभी विजेताओं को अलग से भी बोर्ड की तरफ से सूचित कर दिया जाएगा और प्राइज मनी ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अगले कुछ दिनों में उनके बैंक में क्रेडिट हो जाएगी। सितंबर माह की ऑनलाइन पेमेंट के लिए बोर्ड अगले माह ड्रा निकालेगा। बता दें कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अपने सभी प्रकार के ड्यूज के लिए नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड के जरिए लोगों को ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा दी है, लेकिन बावजूद इसके अधिकतम अलॉटी ऑफलाइन पेमेंट ही कर रहे हैं। ऑफलाइन पेमेंट करते हुए लोगों कई तरह की गलतियां करते हैं। यहीं कारण इनाम देकर बोर्ड लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है, ताकि लोग ऑनलाइन पेमेंट ही करें।