10वीं पास ध्यान दें: 11वीं के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू, 6 जून अंतिम तारीख; जानें आवेदन का तरीका
विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए 250 रुपये फीस अदा करनी पड़ेगी। यह नेट बैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी अदा की जा सकती है। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए उम्मीदवार को 20 तक स्कूल और स्ट्रीम विकल्प भरने होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से 2025-26 सेशन के लिए 11वीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी गई है। दाखिले के लिए प्रॉस्पेक्टस 21 मई से विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा। विद्यार्थी 6 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए 250 रुपये फीस अदा करनी पड़ेगी। यह नेट बैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी अदा की जा सकती है। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए उम्मीदवार को 20 तक स्कूल और स्ट्रीम विकल्प भरने होंगे। छात्रों की मेरिट के आधार पर विकल्प भरने की न्यूनतम संख्या तय की गई है। 90% और उससे अधिक अंक वाले बच्चों को कम से कम 10 विकल्प भरना अनिवार्य है। 80-90 प्रतशित वाले बच्चों को कम से कम 15 विकल्प, 60-80 प्रतिशत अंक वाले बच्चों को कम से कम 20 विकल्प और
60% से कम अंक वाले बच्चों को कम से कम 25 विकल्प भरना अनिवार्य है। यदि कोई बच्चा निर्धारित विकल्प संख्या नहीं भरता है तो उसका रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सहायता के लिए हेल्पडेस्क की भी दी जाएगी सुविधा
85 प्रतिशत सीटें यूटी चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों से पास हुए छात्रों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। उसके बाद 15 प्रतिशत सीटें चंडीगढ़ के निजी स्कूलों, अन्य राज्यों या अन्य बोर्डों से पास छात्रों के लिए हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हेल्प डेस्क उपलब्ध कराए गए हैं। तकनीकी सहायता के लिए छात्र सेक्टर 30 के एनआईईएलआईटी सेंटर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 01881257061, 0172-2650121 पर भी कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले बच्चों को खाता बनाकर लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट करना होगा।
दाखिला शुल्क भुगतान से पहले ट्रांजेक्शन आईडी अवश्य नोट करें।
सीबीएसई के अलावा अन्य बोर्ड से पास छात्रों को 10वीं की मार्कशीट की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
एससी, स्पोर्ट्स, दिव्यांग, डिफेंस आदि के बच्चों को प्रासंगिक प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी, तभी आरक्षण का लाभ मिलेगा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज 21 मई से 6 जून 2025 तक अपलोड कर सकते हैं। 12 जून को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
मेरिट लिस्ट में आपत्ति या कोई त्रुटि होने पर 12 और 13 जून के बारे में बता सकेंगे।
16 जून को आपत्तियों का समाधान किया जाएगा।
20 जून को स्कूल और स्ट्रीम का आवंटन, 20 से 27 जून तक ऑनलाइन दाखिला शुल्क जमा करा सकेंगे।
28 और 30 जून को स्कूलों में दस्तावेज सत्यापन करवाकर 1 जुलाई से कक्षाएं शुरू की जाएंगी।