फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Onion prices start coming down

प्याज की कीमतें कम होनी शुरू

Thu, 24 Oct 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Onion prices start coming down
त्योहारी सीजन में प्याज के दाम घटने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि अभी भी मंडी में प्याज 35 से 40 रुपये जबकि सेक्टरों में 45 से 50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि प्याज के दाम आने वाले दिनों में और गिरेंगे क्योंकि नासिक के साथ करनाल से लाल प्याज की आवक शुरू हो गई है। ऐसे में दीपावली तक प्याज के और सस्ता होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्मॉल वेजिटेबल एसोसिएशन के प्रधान अशोक कुमार गुर्जर ने बताया कि सेक्टर-26 की मंडी में प्रतिदिन 150 से 200 ट्रक प्याज आ रहा है। ट्राइसिटी के साथ ही यहां से पंजाब और हरियाणा तक प्याज की सप्लाई की जाती है। अशोक कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले तक मंडी में प्याज की कीमत 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी लेकिन अब 20-25 रुपये की गिरावट के साथ 35 से 40 रुपये प्रति किलो प्याज बिक रहा है। उन्होंने बताया कि प्याज की कीमतों में गिरावट का कारण करनाल का लाल प्याज है। स्थानीय प्याज के मंडी में पहुंचने के कारण प्याज के दाम में यह गिरावट आई है। इसके साथ ही नासिक से भी प्याज की आमद शुरू हो गई है। व्यापारियों ने बताया कि मांग के अनुरूप मंडी में पर्याप्त प्याज है। ऐसे में प्याज के दाम आने वाले दिनों में और गिरेंगे, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

---------
दस रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है कीमत
मंडी के जानकारों का कहना है कि आने वाले कुछ सप्ताह में प्याज की कीमत में भारी गिरावट की उम्मीद है। सेक्टर-26 की मंडी के व्यापारियों ने बताया कि अभी तक मंडी में सिर्फ इंदौरी प्याज ही आ रहा था, लेकिन अब करनाल के साथ ही नासिक से प्याज की आमद भी शुरू होने से नवंबर के अंत तक प्याज की कीमतें 10 रुपये किलो तक पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
लहसुन करेगा जेब ढीली
इस बार त्योहारी सीजन पर प्याज नहीं लहसुन लोगों की जेब को ढीली करेगा। थोक व्यापारियों ने बताया कि एक सप्ताह पहले लहसुुन की कीमत 100 से 120 रुपये किलो तक थी लेकिन इस सप्ताह 160 से 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले सप्ताह में यह 200 रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है।

-------
घट रहे हैं सब्जियों के दाम
दीपावली पर यह पहली बार ही होगा कि सब्जियों के दाम बढ़ने के बजाय घटेंगे। स्मॉल वेजिटेबल एसोसिएशन के प्रधान अशोक कुमार गुर्जर ने बताया कि फूल गोभी, बैगन, भिंडी, टमाटर, हरी सब्जियों के दामों में लगातार गिरावट आ रही है। हरा मटर और पत्ता गोभी ही सिर्फ महंगे हैं। मटर 80 से 100 रुपये किलो और पत्ता गोभी 50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed