{"_id":"5df0875a8ebc3e88127505ac","slug":"onion-crisis-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में सस्ते प्याज के लिए अभी करना होगा और इंतजार, वजह- मेवात की मंडी से नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में सस्ते प्याज के लिए अभी करना होगा और इंतजार, वजह- मेवात की मंडी से नहीं मिला
Wed, 11 Dec 2019 11:36 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सस्ते दाम पर प्याज देने की योजना सिरे चढ़ती नहीं दिख रही है। सरकार मेवात मंडी से प्याज खरीदने का प्लान बना रही थी, लेकिन वहां भी प्याज का दाम 100 रुपये किलो पहुंच गया है। ऐसे में सस्ता प्याज देने का फार्मूला सिरे नहीं चढ़ पा रहा है। वर्तमान में हरियाणा की मंडियों में प्याज का दाम 100 रुपये ही चल रहा है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास का कहना है कि प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण केंद्र सरकार के आदेशों पर हरियाणा सरकार ने तीन हजार टन प्याज खरीदने का फैसला लिया था। मेवात की मंडी में 100 रुपए किलो प्याज मिलने के कारण अब फैसला टाल दिया गया है।
मालूम हो कि हरियाणा में शहरी गरीबों को प्याज मुहैया कराने को लेकर पिछले दिनों केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव ने हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा और खाद्य आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास के साथ वीडियो बैठक की थी, जिसमें केंद्र सरकार ने प्याज खरीदने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
हालांकि उस समय प्याज के रेट को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ था, लेकिन अफसरों की ओर से यह माना गया था कि उन्हें थोक मंडी में 50 रुपये किलोग्राम के हिसाब से प्याज मिल सकती है। लिहाजा उसमें मामूली खर्च जोड़कर ग्राहकों को प्याज मुहैया कराने का तानाबाना तैयार किया गया था।